Housefull 5 Box Office Collection Day 4: 4 दिन में अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' 100 करोड़ में शामिल? छाप डाले करोड़ों

Published by :Sheetal Choubey
Published at :10 Jun 2025 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मल्टी स्टारर कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री 'हाउसफुल 5' रिलीज के चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 4: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित मल्टीस्टारर कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही जोरदार प्रदर्शन किया है.फिल्म की स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर और फरदीन खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं. फिल्म को एक और चीज है जो बहुत अलग और खास बना रही है- इसके 2 क्लाइमेक्स. दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पांस बटोरने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म का अबतक का कलेक्शन 85 करोड़ से ऊपर जा चूका है और अब रिलीज के चौथे दिन यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. ऐसे में आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी की पांचवी किस्त ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा चुकी है. फिल्म की इस रफ्तार से यह एक हफ्ते में 2025 की कई रिकार्ड्स को चकनाचूर कर देगी. इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे दिन 30 करोड़ और रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया.

अब Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन फिल्म ने 13.76 करोड़ का कारोबार किया है. इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 101.26 करोड़ पहुंच गया है.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 101.26 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Housefull 5 संग हाउसफुल 1 की तुलना पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी. बोले- पहला प्यार तो पहला…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola