Housefull 5 संग हाउसफुल 1 की तुलना पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी. बोले- पहला प्यार तो पहला…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Jun 2025 10:07 AM

विज्ञापन

Tarun Mansukhani on Housefull 5 vs Housefull 1

Housefull 5 के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने फिल्म की तुलना पहले पार्ट से होने पर एक लेटेस्ट इंटरव्यू मेबात की है. उनका कहना है कि "पहला प्यार, पहला ही होता है". साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को मिलने वाले निगेटिव रिएक्शन पर भी बात की.

विज्ञापन

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर मच अवेटेड कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवी किस्त है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी दमदार रिस्पांस मिला है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कई रिकार्ड्स तोड़ रही है. इस हिट मशीन की असली वजह इसकी मल्टी स्टार कास्ट और दो-दो क्लाइमेक्स है.

हालांकि, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स फिल्म को पहले भाग से कम्पेयर कर रहे हैं. अब इसपर खुद फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने NDTV के साथ एक इंटरव्यू में बात की है. उनका मानना है कि पहले भाग का मुकाबला हो ही नहीं सकता क्योंकि पहला प्यार पहला प्यार ही होता है.

‘आप बराबरी नहीं कर सकते…’

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने 2025 की इस मेगा रिलीज की तुलना पहले भाग से होने पर कहा, “जब आप पहली फिल्म देखते हैं और जब यह आपकी याद बन जाती है, तो आपको जो रोमांच महसूस होता है और जो उत्साह मिलता है, वह कुछ ऐसा है जिसकी आप बराबरी नहीं कर सकते, इसलिए प्यार की हमेशा तुलना की जाएगी। मैं बस यही उम्मीद कर सकता हूँ कि आप पलटकर कहें कि 5, 1 से बेहतर था.लेकिन पहला प्यार तो पहला प्यार होता है.”

उन्होंने आगे कहा- हाउसफुल के वफादार प्रशंसक हमेशा बंटे रहेंगे. जबकि कुछ इसे पुरानी यादों में खो जाने वाला मार्ग मानते हैं क्योंकि पहली किस्त ने सभी को हंसा दिया था. कुछ के दिमाग में बस एक ही सवाल दौड़ता रहता है, “इसे जारी रखने की क्या जरूरत है?”

सोशल मीडिया पर मिलने वाले निगेटिव रिएक्शन पर क्या बोले तरुण?

तरुण मनसुखानी ने सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मक रिएक्शन पर कहा, “यह आपको प्रभावित करता है. यह आपको परेशान करता है. शुरू में, और फिर मुझे लगता है कि मैं सच्चे दोस्तों से घिरा हुआ हूं. मेरे पास सच्चे दोस्तों का एक ग्रुप है जो मुझे जमीन पर रखते हैं और मुझे यह समझने देते हैं कि अच्छे के साथ बुरा भी आता है. यदि आप शोर को दूर रखते हैं और सुनते हैं कि वे क्या कह रहे हैं, तो आप कुछ सीख सकते हैं. जिस लहजे में वे बात कर रहे हैं उसे भूल जाइए. लेकिन अगर वे कुछ कह रहे हैं, तो हो सकता है कि आप कुछ समझ सकें. और फिर शायद, कोई इसे अपनी अगली फिल्म के लिए समझदारी से इस्तेमाल कर सकता है.”

हाउसफुल 5 की बड़ी स्टार कास्ट

हाउसफुल 5 में एक या दो नहीं, बल्कि कलाकार हैं. इनमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 vs Jaat: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसकी फिल्म बनी 2025 की असली हिट? आंकड़ों ने किया खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola