Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सौंदर्या शर्मा ने 'लाल' परी फेम पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नई पहचान...

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Jun 2025 1:48 PM

विज्ञापन

Soundarya Sharma on Housefull 5

Housefull 5: एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी हाउसफुल की पांचवी किस्त 'हाउसफुल 5' की सफलता के बाद फिल्म से मिले 'लाल परी' फेम पर बात की है.

विज्ञापन

Housefull 5: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी हाउसफुल की पांचवी किस्त ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त, फरदीन खान समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हैं. इन्हीं में से एक एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा हैं, जिसने फिल्म के ट्रेंडिंग और पॉपुलर गाने ‘लाल परी’ में चार चांद लगा दी. इस गाने में उनके मूव्स और ग्लैमर ने दर्शकों का दिल जीत लिया और साथ ही एक्ट्रेस को ‘लाल परी’ का टाइटल तक दे डाला. अब एक्ट्रेस ने इस खुलकर बात की है.

‘हाउसफुल 5 पूरी तरह से अलग फिल्म…’

सौंदर्या शर्मा ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हाउसफुल 5′ पूरी तरह से अलग फिल्म है. इसमें ज्यादा अलग-अलग भावनाएं नहीं हैं. इसमें खुशी और मस्ती का माहौल रहता है, जैसे रोजमर्रा की जिंदगी में होता है. लेकिन हां, जब मैं और काम करूंगी, तो बहुत कुछ सीख पाऊंगी. इंसान सिर्फ काम करके ही अच्छा बनता है. एक्टिंग सीखने से नहीं, बल्कि असलियत में करने से आती है और अभ्यास से बेहतर होती है. यह मेरी राय है.’

‘लाल परी’ फेम पर क्या बोलीं सौंदर्या शर्मा?

एक्ट्रेस ने इसके पहले आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में ‘लाल परी’ टाइटल के मायने को लेकर कहा था, ‘जब कहीं से कोई अचानक कहता है, ‘अरे देखो, लाल परी सौंदर्या’, तो यह सुनकर अच्छा लगता है. इस टाइटल ने मुझे नई पहचान दी है. इससे ऐसा लगता है जैसे लोग मेरे काम को सच में पसंद कर रहे हैं. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं.’

सौंदर्या ने आगे ‘लाल परी’ टाइटल की मलाइका अरोड़ा की ‘मुन्नी बदनाम’ और कैटरीना कैफ की ‘शीला की जवानी’ से तुलना करने पर कहा था, ‘आप जिन दो कलाकारों की बात कर रहे हैं, वे मेरी सीनियर्स हैं. उनसे मेरी तुलना होना बहुत बड़ी बात है. मेरा सफर तो अभी शुरू ही हुआ है. मैं ज्यादा अच्छा काम करना चाहती हूं, ताकि लोगों से मुझे ऐसे ही ढेर सारा प्यार मिलता रहे.’

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर मर्डर-मिस्ट्री कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म ने अबतक 144.14 करोड़ का कारोबार कर लिया है और बहुत जल्द यह 150 करोड़ में शामिल होने के लिए तैयार है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. साथ ही इस फिल्म ने 2025 की कई फिल्मों के रिकार्ड्स को चकनाचूर कर दिया है और साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर अब भी छावा और रेड 2 शामिल हैं.

ऐसे में देखना दिलचस्प है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म कितने करोड़ पर ब्रेक लगती है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection Day 10: 10वें दिन अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? 150 करोड़ कमाने से महज इतनी दूर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola