HIT 3 Box Office Collection Day 5: सोमवार आते ही नानी की फिल्‍म का बुरा हाल, 5वें दिन रेड 2 ने हिट 3 को चटाई धूल

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :05 May 2025 10:02 AM
विज्ञापन
Hit 3 OTT Release

Hit 3 OTT Release

HIT 3 Box Office Collection Day 5: फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' 1 मई को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 5वें दिन हो गए है और अबतक मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी तरफ रेड 2, हिट 3 से आगे चल रही है.

विज्ञापन

HIT 3 Box Office Collection Day 5: नानी की नई फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ ने साउथ की बॉक्स ऑफिस रेस में बाजी मार ली है. इस थ्रिलर फिल्म की टक्कर सूर्या की ‘रेट्रो’ से हुई थी, लेकिन नानी की पुलिसवाली कहानी ने ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा. दूसरी तरफ ‘रेट्रो’ को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, वहीं ‘हिट 3’ की मजबूत कहानी और नानी के दमदार अभिनय ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया. आइए आपको हिट 3 के 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

रेड 2 से पीछे है हिट 3 की कमाई

पहले रविवार को ‘हिट: द थर्ड केस’ ने करीब 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का चार दिनों का वीकेंड कलेक्शन लगभग 51.40 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके आंकड़ों में और उछाल आ सकता है. रेड 2 ने पांच दिन में अब तक 71.59 करोड़ रुपये का कर लिया है. तो हिट 3 ने 5वें दिन सिर्फ 0.03 करोड़ रुपये का कर लिया है. टोटल कमाई फिल्म ने 51.34 करोड़ रुपये का कर लिया है.

हिट 3 की टोटल कमाई

  • HIT 3 Box Office Collection Day 1- 21 करोड़ रुपये
  • HIT 3 Box Office Collection Day 2- 10.5 करोड़ रुपये
  • HIT 3 Box Office Collection Day 3- 10. 4 करोड़ रुपये
  • HIT 3 Box Office Collection Day 4- 9. 41 करोड़ रुपये
  • HIT 3 Box Office Collection Day 5- 0.3 करोड़ रुपये

हिट 3 की टोटल कमाई- 51. 34 करोड़ रुपये

रेड 2 ने 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा सौरभ शुक्ला, श्रुति पांडे और रजत कपूर भी हैं. फिल्म को दर्शकों से मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स अब उसके कलेक्शन में झलक रहा है. पहले दिन मूवी ने धमाकेदार ओपनिंग की है. उसके बाद फिल्म की कमाई थोड़ी घट गई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये की कर ली है. टोटल कमाई फिल्म ने 71.59 करोड़ की कर ली है.

यहां पढ़ें- सारा तेंदुलकर को भूले शुभमन गिल ? इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं सचिन की बेटी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola