सारा तेंदुलकर को भूले शुभमन गिल ? इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं सचिन की बेटी

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :05 May 2025 7:30 AM
विज्ञापन
Shubman Gill rumored girlfriend Avneet Kaur Net Worth

Shubman Gill rumored girlfriend Avneet Kaur Net Worth

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच से अवनीत कौर की हालिया पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अवनीत ने भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद फैंस उनकी लव लाइफ को लेकर कयास लगाने लगे हैं. दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान शुभमन और अवनीत कौर की साथ में ली गई कुछ फोटोज सामने आई हैं. फोटोज वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी. फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है. फिलहाल इस पर ना तो शुभमन और ना ही अवनीत की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान आया है.

अवनीत कौर को डेट कर रहे शुभमन गिल?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान टीम इंडिया का मैच देखने अवनीत कौर गई थी. इस मैच के दौरान एक्ट्रेस इंडियन टीम के लिए चीयर करते नजर आई. जिसके बाद अवनीत की फोटोज जैसे ही सामने आई, फैंस ने नोटिस किया कि शुभमन गिल भी वहीं मौजूद थे. इसके बाद ही उनकी कुछ कैंडिड फोटोज भी वायरल होने लगी. ऐसे में अब फैंस कयास लगा रहे कि पक्का उनके बीच कुछ चल रहा है. फिलहाल दोनों में से किसी ने कुछ कहा नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हो रही है.

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का ब्रेकअप

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते को लेकर काफी समय से अफवाहें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद ऐसी बातें सामने आईं कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि सारा बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही है और दोनों को कई बार साथ में देखा गया है. फिलहाल रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने कुछ कहा नहीं है.

यहां पढ़ें-  Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola