Hera Pheri 3 से परेश रावल की एग्जिट पर जॉनी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बैठकर बात करें…

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :29 May 2025 6:43 PM
विज्ञापन
Johnny Level on Hera Pheri 3

Johnny Level on Hera Pheri 3

Hera Pheri 3 Controversy: बॉलीवुड कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर ने हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च में 'हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के बाहर होने की प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि परेश को एक बार बैठकर मामले को सुलझाना चाहिए.

विज्ञापन

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है. परेश रावल के फिल्म छोड़ने और अक्षय कुमार के भेजे गए लीगल नोटिस के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. अब इस बीच हेरा फेरी के दूसरे पार्ट में नजर आए मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि परेश रावल को यह फिल्म जरूर करनी चाहिए और बैठकर इस मामले को सुलझाना चाहिए. आइये बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

अक्षय-परेश विवाद पर बोले जॉनी लीवर

हाउसफुल 5 का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसका हिस्सा जॉनी भी हैं. अब इसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में जॉनी लीवर ने हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहे विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि परेश रावल को यह फिल्म कर लेनी चाहिए. बैठकर बात करें, मामले को सुलझाएं क्योंकि फैंस बहुत मिस करेंगे परेश जी को इस फिल्म में, मजा नहीं आएगा न वैसे उनके बिना. तो बात करके सुलझा लेना चाहिए, मेरी नजर में तो यही सही है.’

फैंस को दी गुड न्यूज

जॉनी लीवर ने फैंस के लिए एक और खुशखबरी दी है कि वह खुद ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्होंने चुटीले अंदाज में मीडिया से कहा, “मुझे भी हेरा फेरी की धमकी आ चुकी है कि आप बुक हो गए हो.”

अब उनके इस बयान से साफ है कि वह फिल्म में स्पेशल रोल में नजर आएंगे. वहीं, फैंस को उम्मीद है कि परेश रावल भी इस विवाद को सुलझाकर फिल्म का हिस्सा बनेंगे.

बाबूराव के लिए सूर्यकुमार यादव की चर्चा

इससे पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह ने परेश रावल की जगह सूर्यकुमार यादव को नया बाबूराव बनाने की बात कही थी. हरभजन का कहना था कि सूर्यकुमार यादव में कॉमिक टाइमिंग है और वो परेश रावल के डायलॉग्स भी अच्छे से बोलते हैं. इसलिए वह एक बेहतर रिप्लेसमेंट हो सकते हैं.

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3 में परेश रावल के बाद सूर्यकुमार यादव होंगे नए बाबूराव? हरभजन सिंह बोले- वो रिप्लेसमेंट हो…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola