Hera Pheri 3: प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ सही स्क्रिप्ट होने पर करेंगे ‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Sep 2025 8:56 AM

विज्ञापन

प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 को लेकर कही ये बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Hera Pheri 3: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ कब आएगी, इसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी एख बार फिर से धूम मचाएगी. प्रियदर्शन ने कहा कि अगर एक अच्छी कहानी मेरी संतुष्टि के अनुसार नहीं बनी तो मैं फिल्म नहीं बनाऊंगा.

विज्ञापन

Hera Pheri 3: लंबे समय से पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस इंतजार कर रहे हैं. फैंस लंबे समय से राजू, श्याम और बाबूराव की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी एक बार फिर से दिखेगी. प्रियदर्शन ने पहले ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ का निर्देशन किया था. अब उन्होंने तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी बात कह दी है.

प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 को लेकर बड़ी बात कह दी

पिंकविला से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि मैं तीसरा भाग करूंगा या नहीं, जब तक कि मैं ऐसी फिल्म नहीं बना लूं जो पहली फिल्म का सही न्याय कर सके. पहली फिल्म शानदार थी, लेकिन तीसरी फिल्म उसे खराब नहीं कर सकती. अगर मैं यह फिल्म बनाऊं तो मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि इसे उन लोगों के लिए भी सहनीय बनाया जाए जिन्होंने पहली फिल्म देखी थी.” उन्होंने आगे कहा, “जब तक मैं पूरी फिल्म का सही रूप नहीं पकड़ लेता, मैं पार्ट थ्री का प्रयास नहीं करूंगा. अगर एक अच्छी कहानी मेरी संतुष्टि के अनुसार नहीं बनी तो मैं फिल्म नहीं बनाऊंगा. मैंने अपने करियर में कुछ ऊंचाइयां हासिल की हैं और मैं उनसे बुरी तरह गिरना नहीं चाहता.”

हेरा फेरी की कहानी

हेरा फेरी साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों साथ दिखे थे. फिल्म की कहानी दो युवाओं राजू और श्याम की है, जो बाबूराव गणपतराव आप्टे के घर में किराये पर रहता है. तीनों को पैसों की सख्त जरूरत होती है. हालांकि उनकी जिंदगी में एक कॉल सबकुछ बदल देता है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन बनी हिट और कौन फेल?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola