शाहरुख खान का गाना, गोविंदा का स्टाइल, यशवर्धन आहूजा का डांस वीडियो हुआ वायरल

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Apr 2025 8:20 AM

विज्ञापन

Govinda son Yashvardhan Ahuja dance video

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में स्टारकिड जबरजस्त डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं और इसे इंटरनेट पर शेयर भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा को लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. यशवर्धन पिछले 9 सालों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कई ऑडिशन दिए और फिल्मों में पर्दे के पीछे काम करके अनुभव भी लिया. यशवर्धन जल्द ही नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर साई राजेश की अगली फिल्म में बतौर हीरो नजर आएंगे. डांसिंग की बात करें तो स्टारकिड इस मामले में भी किसी से कम नहीं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो पहले ही वायरल हो चुके हैं. आज ही एक नया वीडियो सामने आया जिसमें वो शाहरुख खान के सुपरहिट गानों पर थिरकते दिख रहे हैं. उनके स्टेप्स इतने स्मूथ हैं कि देख कर कोई भी उनका फैन बन जाए. वीडियो में वह जवान फिल्म के सॉन्ग ‘चलेया’ पर डांस करते दिखे.

यशवर्धन का ये वीडियो नया नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. गाने में उनके डांस स्टेप्स देखकर फैंस वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया, डांस के मामले में तो आप ऋतिक और टाइगर से भी आगे निकल जाएंगे. एक यूजर ने लिखा, गोविंदा का बेटा उनकी तरह ही डांस कर रहा है.

यहां पढ़ें- जाट बॉक्स ऑफिस किंग सनी देओल की ये 10 फिल्में कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी, लिस्ट में नाम देखकर लगेगा झटका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola