Gadar 2 की दूसरी सालगिरह पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तारा सिंह सिर्फ एक किरदार नहीं… शेयर किया दिल छूने वाला VIDEO
Sunny Deol on gadar 2 second anniversary
Gadar 2: सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए आज दो साल हो गए. फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अब फिल्म के दो साल पूरे होने पर एक्टर ने एक प्यारा सा वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है. वह वीडियो आप यहां देख सकते हैं.
Gadar 2: सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. एक्टर जब तारा सिंह बनकर बड़े पर्दे पर लौटे, तो सिनेमाघरों में फैंस जश्न मनाने लगे थे. दो साल पहले आज ही के दिन यानी 11 अगस्त को मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई थी. मूवी में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा ने भी मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. अब फिल्म के रिलीज को दो साल हो गए है. इस मौके पर सनी ने एक दिल छूने वाला वीडियो पोस्ट किया है.
गदर 2 के दो साल होने पर सनी देओल ने शेयर किया ये वीडियो
सनी देओल ने गदर 2 के दो साल होने पर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, दो साल हो चुके हैं, लेकिन प्यार अभी भी कल की तरह लगता है. हर आंसू जो आपने बहाए, आपके ओर से लगाए गए हर नारे, आपके ओर से चिल्लाए गए हर हिंदुस्तान जिंदाबाद, मेरी आत्मा में बसते हैं. तारा सिंह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि वह एक इमोशन है. गदर 2 को अपने दिल का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद. ग्रेटफुल. वीडियो में फिल्म को सिनेमाघरों में मिले दर्शकों के रिएक्शन, दर्शकों का रिव्यू, थिएटर के अंदर नाचते गाते लोग दिख रहे हैं.
It’s been 2 years,but the love still feels like yesterday.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 11, 2025
Every tear you shed, every cheer you roared, every #HindustanZindabad you shouted, lives in my soul.
Tara Singh isn’t just a character,he is your emotion.
Thank you for making #Gadar2 a part of your hearts.
🙏❤️ #Grateful pic.twitter.com/STRUsSO7bd
गदर 2 की कहानी
फिल्म गदर में तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी दिखाई गई थी. एक दशक के बाद गदर 2 रिलीज हुई थी, जिसमें तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी दिखाई गई थी. इसमें दोनों का बेटा जीते बड़ा हो गया था और वह पाकिस्तान में फंस जाता है. जिसके बाद सनी यानी तारा सिंह उसे वहां से छुड़ाने जाते हैं. पहले पार्ट में विलेन के रोल में अमरीश पुरी नजर आए थे, जबकि दूसरे पार्ट में मनीष वाधवा ने विलेन की भूमिका निभाई थी. जीते के अपोजिट सिमनर कौर नजर आई थी, जिसे पाकिस्तान में जीते से प्यार हो जाता है. मूवी ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








