Fauzi की रिलीज से पहले डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने पार्ट 2 पर लगाई मुहर, बताया दूसरा हिस्सा होगा प्रीक्वल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Nov 2025 7:03 PM
फ्रेम में फौजी से प्रभास, फोटो- इंस्टाग्राम
Fauzi: प्रभास और इमानवी स्टारर ‘फौजी’ दो भागों में रिलीज होगी. इसका खुलासा करते हुए निर्देशक हनु राघवपुडी ने बताया कि दूसरी फिल्म प्रीक्वल होगी. जानिए पूरी अपडेट.
Fauzi: साउथ सुपरस्टार प्रभास और इमानवी की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ का पहला ऑफिशियल लुक जारी हो चूका है. जिसने फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज को दोगुना कर दिया है. हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस मूवी का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से इसके दूसरे भाग को लेकर चर्चा तेज थी, जिसपर अब खुद डायरेक्टर ने मुहर लगा दी है. उन्होंने बताया कि फिल्म का दूसरा भाग एक प्रीक्वल होगा, जो कहानी को एक नए विजन में पेश करेगा. आइए पूरी डिटेल बताते हैं.
फौजी के दोनों भाग कैसे होंगे?
पीटीआई से बातचीत में हनु राघवपुडी ने दोनों पार्ट्स को लेकर बात करते हुए कहा, “पहली फिल्म में हम प्रभास की एक विशेष दुनिया को पेश कर रहे हैं. दूसरी किस्त एक अलग आयाम में ले जाएगी, जहां हमारे औपनिवेशिक (Colonial) इतिहास से जुड़ी कई अनकही कहानियां शामिल होंगी. इनमें कुछ घटनाएं दुखद रहीं, लेकिन एक अलग वास्तविकता में वे परियों की कहानियों जैसी भी हो सकती थीं. मैंने अपने कुछ निजी अनुभव भी इसमें पिरोए हैं, जिन्होंने मुझे प्रेरित किया.”
कब आएगी फौजी?
प्रभास का पहला लुक उनके जन्मदिन 23 अक्टूबर को जारी किया गया था, जिसमें टैगलाइन थी, “एक बटालियन जो अकेले लड़ती है.” मैथ्री मूवी मेकर्स की निर्मित यह मेगा फिल्म 2026 में हिंदी समेत सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म में प्रभास के साथ मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा अहम किरदार निभा रहे हैं. जबकि नई एक्ट्रेस इमानवी, प्रभास के साथ लीड रोल में हैं.
कहानी की बात करें तो यह फिल्म 1940 के दशक की ब्रिटिश-भारतीय बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें प्रभास एक बहादुर सैनिक और देशभक्त क्रांतिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










