Emergency Box Office Day 14: ठंडे बस्ते में गई कंगना की 'इमरजेंसी', बजट निकालना भी हुआ मुश्किल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jan 2025 1:47 PM
Emergency Box Office Day 14
Emergency Box Office Day 14: कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' के 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. फिल्म के आकड़ो देख मालूम पड़ता है कि फिल्म 2 हफ्तों में ही ठंडे बस्ते में जा चुकी है.
Emergency Box Office Day 14: कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल नजर आ रहा है. फिल्म बजट इतनी कमाई भी नहीं कर पा रही है. अब इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 2 हफ्ते हो गए हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कुल मिलाकर फिल्म ठंडे बस्ते में जा चुकी है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं ‘इमरजेंसी’ के 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
‘इमरजेंसी’ का 14वें दिन का कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने 14वें दिन महज 17 लाख रुपये का बिजनेस किया. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं दिखा पा रही थी, जिसके बाद अब 14 दिनों में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 17.47 करोड़ रूपए रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को 25 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया था और फिल्म 2 हफ्तों में 20 करोड़ रूपए का भी आकड़ा पार नहीं कर पाई है. आज शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं, हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म ‘स्काई फाॅर्स’ बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में इन दोनों फिल्म से ‘इमरजेंसी’ की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है.
इमरजेंसी का डे वाइज कलेक्शन
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 2.5 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 3.6 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 4.25 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 1.05 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 1 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 1 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 0.9 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 0.4 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 0.85 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 1.15 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 0.2 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 0.2 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 0.2 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14- 0.17 करोड़ रुपये
इमरजेंसी टोटल कलेक्शन- 17.47 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










