Sky Force Box Office Day 7: सातवें दिन अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Sky Force Box Office Collection

Sky Force Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ने अपने रिलीज के पहले वीक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया.आज फिल्म की टक्कर शाहिद कपूर की मूवी देवा से होगी. आइए स्काई फोर्स की कुल कमाई बताते हैं.

विज्ञापन

Sky Force Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और वीर पहारिया की मिलिट्री ड्रामा फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है. फिल्म 24 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब इसे रिलीज हुए 7 दिन हो गए है. एक हफ्ते में फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है. एक्टर ने फिल्म में देशभक्ति का जादू चलाया. उनकी आखिरी फिल्म सूर्यवंशी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. अब ऐसा लगता है कि स्काई फोर्स के जरिए खिलाड़ी कुमार बॉक्स ऑफिस पर अपनी गद्दी वापस पाने वाले हैं. आइए मूवी के टोटल कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

स्काई फोर्स का सातवें दिन का कलेक्शन

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ने सातवें दिन करीब 5.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. रिलीज के बाद से ही मूवी के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखा गया है. फिर भी मूवी ने सात दिन में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. आने वाला वीकेंड फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा. वहीं, सातवें दिन फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की, इसका आंकड़ा सामने नहीं आया है. Sacnilk.com के अनुसार,छह दिन में अबतक मूवी ने 104.75 करोड़ रुपये की कमाई कर लिया है.

स्काई फोर्स का डे वाइज कलेक्शन

  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 12.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 22 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 28 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 7 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 5.75 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 5.75 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 5.75 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स टोटल कलेक्शन- 86.50 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स की टक्कर होगी देवा से

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की टक्कर शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की मूवी देवा से होगी. देवा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. देवा को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज आ रहे हैं. फिल्म मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के रिस्पांस से आगे बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- Sky Force Box Office Collection Day 3: रविवार को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें तीसरे दिन कितनी हुई कमाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola