Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: क्या पहले दिन दमदार शुरुआत करेगी 'एक दीवाने की दीवानियत'? एडवांस बुकिंग के आंकड़े देते हैं इशारा
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Oct 2025 8:35 AM
एक दीवाने की दीवानियत के पहले दिन की एडवांस बुकिंग, फोटो- इंस्टाग्राम
Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: हर्षवर्धन राणे की नयी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है. आइए आपको बताते हैं कि अब तक कितनी कमाई हो गई.
Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस दीवाली 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 21 अक्टूबर को ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का क्लैश आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ से होने वाली है. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बज है. फिल्मों की की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली.
एक दीवाने की दीवानियत के पहले दिन की एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 3362 शोज में 18219 टिकट बेच दिए है. भारत में इसने अभी तक सिर्फ 53.07 लाख रुपये कमा लिए है, जबकि ब्लॉक सीट्स मिलाकर फिल्म ने 1.52 करोड़ रुपये कमा लिए. हालांकि फिल्म के रिलीज होने में 2 दिन बचे हुए है, ऐसे में कमाई बढ़ने की उम्मीद है. ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हो सकती है, जो 7-10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है.

जयपुर पहुंचे थे हर्षवर्धन राणे
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अपनी लेटेस्ट फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के प्रमोशन में लगे हुए हैं. हाल ही एक्टर जयपुर के प्रसिद्ध राज मंदिर पहुंचे थे. इसकी झलक सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, हर्षवर्धन के लिए राज मंदिर दीवाना हो गया. जयपुर आपने इसे यादगार बना दिया. अब अपनी सीट बुक करने की बारी आपकी है. एक दीवाने की दीवानियत एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है.
फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के साथ कौन सी फिल्म रिलीज हो रही?
21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में थामा के साथ एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हो रही है.
एक दीवाने की दीवानियत में मुख्य किरदार कौन निभा रहा है?
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में नजर आएंगे.
एक दीवाने की दीवानियत किस दिन रिलीज हो रही?
दीवाली 2025 यानी 21 अक्टूबर को एक दीवाने की दीवानियत थिएटर्स में दस्तक देगी.
एक दीवाने की दीवानियत के लीड एक्टर कौन है?
हर्षवर्धन राणे फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
बॉलीवुड में किस फिल्म से हर्षवर्धन राणे ने डेब्यू किया था?
सनम तेरी कसम से हर्षवर्धन राणे ने बॉलीवुड में कदम रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










