Mithun Chakraborty Birthday: कभी डिस्को डांसर-कभी नक्सली विचारधारा और बहुत कुछ, मिथुन के जन्मदिन पर जानें अनसुने किस्से
Mithun Chakraborty Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के डिस्को डांसर आज 74 साल के हो गए हैं. आज हम जन्मदिन पर उनके बारे के अनसुने किस्से जानेंगे, जिससे अब तक दर्शक अनजान हैं.
Mithun Chakraborty Birthday: बॉलीवुड के डिस्को डांसर उर्फ मिथुन चक्रवर्ती आज अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून,1950 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था. मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है, लेकिन इंडस्ट्री इन्हें प्यार से ‘मिथुन दा’ कहकर पुकारती है. दादा ने इंडस्ट्री में और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह एक बेहतरीन डांसर और फाइनेस्ट एक्टर के तौर पर बनाई है. हालांकि, वैसे तो दादा किसी पहचान के मोहताज नहीं, लेकिन आज उनके जन्मदिन पर हम उनके बारे में वह सारी बातें करेंगे, जिनके बारे में उनके फैंस अब तक नहीं जानते होंगे.

फिल्मों में कदम रखने से पहले नक्सली विचारधारा के थे मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती ने अपना ग्रेजुएशन केमिस्ट्री से पूरा किया था. इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि मिथुन चक्रवर्ती फिल्मी जगत में कदम रखने से पहले नक्सली विचारधारा के थे. लेकिन जब उन पर परिवार का दबाव बनने लगा तो उन्होंने अपनी इस विचारधारा से दूरी बना ली.

शादीशुदा होने के बावजूद हवा हवाई को दिल दे बैठे
मिथुन चक्रवर्ती का नाम सिनेमा इंडस्ट्री में उनके कई को-स्टार से जोड़ा जा चुका है, जिसमें रंजीता, योगिता बाली, सारिका और अन्य शामिल हैं, लेकिन जिस एक्ट्रेस से सबसे ज्यादा मिथुन चर्चे में रहे, वह हैं श्रीदेवी. मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1984 में आई फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ में श्रीदेवी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर किया. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा काफी तेज हो गई थी. एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात को कबूला था कि उन्होंने श्रीदेवी से गुपचुप तरीके से शादी की थी.

मिथुन चक्रवर्ती ने 350 फिल्मों में किया काम
मिथुन दा ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से की थी. इस फिल्म में मिथुन के उम्दा अभिनय के कारण उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड ऑफ बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्होंने अब तक अपने फिल्मी करियर में 350 फिल्में दी हैं, जिनमें वारदात, अविनाश, जाल, डिस्को डांसर, भ्रष्टाचार, घर एक मंदिर, वतन के रखवाले, हमसे बढ़कर कौन, चरणों की सौगंध, हमसे है जमाना, बॉक्सर, बाजी, कसम पैदा करने वाले की, प्यार झुकता नहीं, करिश्मा कुदरत का, स्वर्ग से सुंदर जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










