Emmy Awards: दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल एमी में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट, एक्टर ने दिया इम्तियाज अली को क्रेडिट

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2025 8:19 AM

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल एमी में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Emmy Awards: दिलजीत दोसांझ को फिल्म अमर सिंह चमकीला में उनके अभिनय के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का नामांकन मिला है. इसपर एक्टर-सिंगर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Diljit Dosanjh Emmy Nomination: दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है. दिलजीत ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में अपना पहला नामांकन हासिल कर वैश्विक मंच पर जगह बना ली है. इंटरनेशनल अकादमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने गुरुवार को नामांकन की घोषणा की. एक्टर को नेटफ्लिक्स की बायोग्राफिकल ड्रामा अमर सिंह चमकीला में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके अलावा बेस्ट टीवी मूवी में भी नामांकन मिला है. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट

दिलजीत दोसांझ अब दुनिया के कई मशहूर कलाकारों के साथ मुकाबला करेंगे. इंटरनेशनल एमी 2025 के बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन में डेविड मिचेल (Ludwig), ओरियोल प्ला (Yo, Adicto / I, Addict) और डिएगो वास्केज (One Hundred Years of Solitude) भी शामिल हैं. नॉमिनेशन मिलने के बाद एक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “यह सब इम्तियाज अली सर की वजह से है.”

अमर सिंह चमकीला के बारे में

अमर सिंह चमकीला एक बायोपिक है, जो पंजाब के सबसे प्रसिद्ध और विवादित लोक संगीतकारों में से एक की कहानी को दिखाती है. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ चमकीला की भूमिका में हैं और परिणीति चोपड़ा अमरजोत के रूप में नजर आती हैं. अमर सिंह चमकीला को पंजाब का एल्विस कहा जाता है. वह साल 1980 के दशक में अपने बोल्ड गीतों और ऊर्जा से भरपूर परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हुए. 1988 में उनकी और उनकी पत्नी अमरजोत की 27 वर्ष की उम्र में हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़ेंThey Call Him OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की मूवी ने मचाया तहलका, पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से बस इतनी दूर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola