They Call Him OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की मूवी ने मचाया तहलका, पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से बस इतनी दूर

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2025 8:01 AM

विज्ञापन

दे कॉल हिम ओजी का दूसरे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

They Call Him OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने ओपनिंग डे पर धांसू कमाई की. फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

They Call Him OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की लेटेस्ट फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ओपनिंग डे पर मूवी ने तगड़ी कमाई की. फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है. इसमें बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी विलेन के रोल में दिखे हैं. इसके अलावा फिल्म में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, सुभलेखा सुधाकर, तेज सप्रू, सुदेव नायर, हरीश उथमन, राहुल रवींद्रन, अभिमन्यु सिंह, सौरव लोकेश, उपेंद्र लिमये भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

‘दे कॉल हिम ओजी’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने 0.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद मूवी की कुल कमाई 91.9 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये अर्ली आंकड़े है और ये शाम तक अपडेट होंगे. 25 सितंबर को मूवी ने भारत में 70.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि प्रीमियर शो से 20.25 करोड़ की कमाई हुई थी.

‘दे कॉल हिम ओजी’ को मिला सेलेब्स का साथ

नागा वामसी ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ की सराहना करते हुए लिखा, “#OG एकदम आग है. हर सीन पागलपन से भरा हुआ. पवन कल्याण गारु का इंट्रोडक्शन तो सीधा धांसू है… जितना रोमांचक हो सकता है उतना दिखाया गया है. इंटरवल और पुलिस स्टेशन वाले सीन्स… पूरे गूजबम्प्स, हर जगह हाई मोमेंट्स. उनका स्टाइल, उनका एटीट्यूड… पावरस्टार पूरी तरह अपने OG अंदाज में वापस लौटे हैं.” वहीं, नानी ने भी फिल्म की कहानी को सराहा और लिखा.“OG सच में एक ओरिजिनल जाइंट ब्लॉकबस्टर है. कोई आपको और कुछ न कहे. @PawanKalyan सर, @Sujeethsign, @MusicThaman आप तीनों को साथ देखकर बहुत मजा आया.”

‘दे कॉल हिम ओजी’ की कहानी

फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में पवन कल्याण मुख्य किरदार ओजस गंभीर की भूमिका निभा रहे हैं. ओजस जो दस सालों तक गायब रहने के बाद मुंबई लौटता है. उसका मकसद है शहर के कुख्यात डॉन ओमी भाऊ (इमरान) का सफाया करना. इस रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा में प्रियंका मोहन भी अहम भूमिका निभा रही हैं. पवन कल्याण के करियर की आखिरी बड़ी फिल्म मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- They Call Him OG Movie Review: पावर पैक्ड पलों के साथ परफेक्ट मास एंटरटेनर, पवन कल्याण का छाया जादू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola