They Call Him OG Movie Review: पावर पैक्ड पलों के साथ परफेक्ट मास एंटरटेनर, पवन कल्याण का छाया जादू
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Oct 2025 6:32 PM
फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मूवी में इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज अहम किरदार निभा रहे हैं.
निर्देशक: सुजीत
कलाकार: पवन कल्याण, इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, हरीश उत्तमन, राहुलजी रवींद्रन
संगीत: एस. थमन
छायाचित्रण: रवि के. चंद्रन, मनोज परमहंस
संपादक: नवीन नूली
निर्माता: डीवीवी दानय्या (डीवीवी एंटरटेनमेंट्स)
रेटिंग: 3.5/5
They Call Him OG Movie Review: साउथ फिल्मों के पावर स्टार पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ आज रिलीज हो गई है. सुजात की ओर से लिखित और निर्देशित इस एक्शन क्राइम फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं. इसके अलावा मूवी में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज भी अहम किरदार निभा रहे हैं. पवन की ये दूसरी फिल्म है जो रिलीज हुई है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ थी.
क्या है ‘दे कॉल हिम ओजी’ की कहानी
‘दे कॉल हिम ओजी’ की शुरुआत 1940 के दशक में जापान में समुराई गिरोहों की जबरदस्त कहानी से होती है. ओजी उर्फ ओजस गंभीरा (पवन कल्याण), सत्य दादा (प्रकाश राज) के साथ एक जहाज पर सवार होता है, जो मुंबई में एक बंदरगाह बनाना चाहता है. फिल्म की कहानी 70 के दशक में पहुंचती है. सत्य दादा और गीता (श्रीया रेड्डी) मिलकर मिराजकर (तेज सप्रू) और उसकी फैमिली से भिड़ते हैं, जिन्होंने बंदरगाह पर रखे एक रहस्यमयी कंटेनर पर कब्जा कर रखा है जो असल में है. दूसरी तरफ ओमी (इमरान हाशमी) उसके गिरोह द्वारा सत्ता हासिल करने में लगता है.
कैसी है फिल्म
फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल पार्ट भी देखने को मिलेगा. फिल्म में डायरेक्टर सुजीत एक नहीं, बल्कि दो-दो विलेन का यूज किया है और ये हैं इमरान हाशमी और अर्जुन दास. पवन कल्याण ने ओजस के रूप में शानदार एक्टिंग का नमूना पेश किया है. इमरान का स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन जितना भी है वह काफी जबरदस्त है. अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी ने भी दमदार अभिनय किया है. प्रियंका मोहन का किरदार कुछ खास नहीं है. डायरेक्शन की बात करें तो सुजीत ने शानदार काम किया है. प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स सीन माइंड-ब्लोइंग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










