Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर रणवीर सिंह के ऑन स्क्रीन ससुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये तो आधी फिल्म है, आधी तो बाकी है

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Dec 2025 8:32 AM

विज्ञापन

धुरंधर के राकेश बेदी और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar: लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का जादू बॉक्स ऑपिस पर थम नहीं रहा. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और इसने अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया. मूवी की सफलता को लेकर राकेश बेदी ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Dhurandhar: डायरेक्टर आदित्य धर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है. फिल्म की सफलता का आनंद रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, आर माधवन और संजय दत्त ले रहे हैं. मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और इसके सामने अन्य फिल्में दूर-दूर तक बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रही. मूवी का बॉलीवुड सेलेब्स का भी साथ मिल रहा. अब राकेश बेदी ने फिल्म की सफलता को लेकर बात की.

‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच राकेश बेदी ने क्या कहा?

फिल्म ‘धुरंधर‘ में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है, जो एक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन है. फिल्म में वह सारा अर्जुन के पिता बने हैं. राकेश ने फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में कहा, इस साल ‘धुरंधर’ इतनी बड़ी हिट है, और अभी तो बस शुरुआत है. ये तो आधी फिल्म है, आधी तो बाकी है. लेकिन वह लाइमलाइट में है ही नहीं. वह किसी को इंटरव्यू नहीं दे रहा, बात नहीं कर रहा. वह अपने घर जाकर बैठ गए हैं. वह अपने परिवार के साथ है. वह ऐसे नहीं है कि मैंने ये कर दिया, वह कर दिया. वह शान-शौकत दिखाने में व्यस्त नहीं है, वह ऐसा नहीं कर रहा है.

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Dhurandhar Box Office Collection Day 1- 28 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 2- 32 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 3- 43 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 4- 23.25 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 5- 27 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 6- 26.5 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 7- 27 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 8- 32 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 239.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Record: रणवीर की फिल्म ने ‘हाउसफुल 5’ को दी पटखनी, अगला टारगेट अजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म, विक्की कौशल बोले- सभी धुरंधरों को बधाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola