Dhurandhar 2: रजनीकांत ने फिल्म को बताया ‘मस्ट वॉच’, आदित्य धर को कहा बॉक्स ऑफिस का बाप

रजनीकांत और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को दर्शकों के साथ-साथ बड़े सितारों का भी सपोर्ट मिल रहा है. रजनीकांत ने इसे हर भारतीय के लिए ‘मस्ट वॉच’ बताया है.
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है. अब इस फिल्म को सुपरस्टार रजनीकांत का भी सपोर्ट मिल गया है. उन्होंने फिल्म को हर भारतीय के लिए देखने लायक बताया है.
रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ
23 मार्च को रजनीकांत ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की खुलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, क्या शानदार फिल्म है…धुरंधर2!!!आदित्य धर. आप सच में बॉक्स ऑफिस के बाप हैं!!!रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारी बधाई. हर भारतीय के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है. जय हिंद. रजनीकांत के इस रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है. इससे पहले भी अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, अक्षय कुमार और विजय देवरकोंडा जैसे कई बड़े सितारे फिल्म की तारीफ कर चुके हैं.
आदित्य धर ने जताया आभार
19 मार्च को मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें पूरी स्टार कास्ट और फिल्म से जुड़े लोग मौजूद थे. इस मौके पर निर्देशक आदित्य धार ने फिल्म को मिले प्यार के लिए सभी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा था,“सबसे पहले मैं ज्योति देशपांडे का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया. साथ ही अपने एचओडी, मेरी कास्ट, कलाकारों और उन सभी लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने इस फिल्म के लिए दिल और जान से मेहनत की. मुझे मिल रहे सभी रिस्पॉन्स और यहां तक कि मीम्स देखकर मैं बेहद भावुक और खुश हूं. मैं दिल से हर उस व्यक्ति का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो यहां मौजूद है, जिसने हमारा साथ दिया और इस सफर का हिस्सा बना. आपके बिना यह संभव नहीं था. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.”
क्या है धुरंधर 2 की कहानी?
धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीमियर हुए थे. फिल्म हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज की गई है. कहानी एक भारतीय जासूस की है, जिसे रणवीर सिंह ने निभाया है. वह कराची के लियारी इलाके में घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का मिशन पूरा करता है और पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ बनाता है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










