Dharmendra Prayer Meet: पिता धर्मेंद्र को खोने के दर्द में डूबे देओल ब्रदर्स, प्रार्थना सभा में भावुक हुए सनी और बॉबी देओल
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Nov 2025 10:38 AM
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में कई बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इस प्रेयर मीट में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, फरदीन खान सहित कई सितारे शामिल हुए. इस दौरान सनी देओल बॉबी देओल काफी भावुक दिखे.
Dharmendra Prayer Meet: 24 नवंबर को बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र के लिए देओल परिवार ने एक प्रार्थना सभा रखी. इसमें फिल्म इंडस्ट्री से शाहरुख खान, रेखा, सलमान खान, आर्यन खान, अमीषा पटेल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, फरदीन खान, निमरत कौर, सोनू सूद, अनु मलिक, सुभाष घई, अब्बास-मस्तान, अनिल शर्मा सहित कई सेलेब्स शामिल हुए. प्रेयर मीट में सनी देओल और बॉबी देओल काफी इमोशनल दिखे.
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में भावुक दिखे सनी और बॉबी देओल
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में सलमान खान के साथ शबाना आजमी, शरमन जोशी, विजय वर्मा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आए. प्रेयर मीट की एक तसवीर सामने आई है, जिसमें धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल और सनी देओल गेस्ट से मिलते दिखे. इस दौरान सनी और बॉबी काफी भावुक दिखे. उनके पीछे धर्मेंद्र की एक बड़ी फ्रेम वाली तसवीर दिख रही है, जो फूलों से सजी हुई है. ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ये सेलेब्स भी पहुंचे प्रेयर मीट में
आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अमृता राव, मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, सीमा खान, सुनील शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ, शरमन जोशी अपने पूरे परिवार के साथ, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने वेन्यू पर पहुंची थी. कई वीडियो सामने आए है, जिसमें सेलेब्स वेन्यू पर आते दिखे.
आखिरी बार इस फिल्म में दिखेंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था और उनकी उम्र 89 साल थी. अगले महीने 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन था. उनकी अपकमिंग फिल्म इक्कीस है, जिसका ट्रेलर आ चुका है. इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ आखिरी बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- Dharmendra: अनिल शर्मा ने बताया धर्मेंद्र के आखिरी दिनों का हाल, कहा- वह आंखें खोलते और अपना हाथ हिलाते थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










