De De Pyaar De 2 Box Office Record: बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रकुल प्रीत की टॉप-4 हाईएस्ट ग्रॉसर में शामिल ‘दे दे प्यार दे 2’
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2025 9:26 AM
रकुल प्रीत सिंह ('दे दे प्यार दे 2'), फोटो- इंस्टाग्राम
De De Pyaar De 2 Box Office Record: फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. फिल्म की कमाई अब गिर गई है, फिर भी ये रकुल प्रीत सिंह की टॉप-4 हाईएस्ट ग्रॉसर में शामिल हो गई है.
De De Pyaar De 2 Box Office Record: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए और उसके 5वें दिन का कलेक्शन आ गया है. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने लीड रोल निभाया हैं. शुरू के तीन दिन मूवी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. चौथे दिन फिल्म ने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है, लेकिन फिर भी इसने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
रकुल प्रीत सिंह की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘दे दे प्यार दे 2’
- दे दे प्यार दे- 104.13 करोड़ रुपये
- मरजावां- 48.04 करोड़ रुपये
- यारियां- 40.01 करोड़ रुपये
- दे दे प्यार दे 2- 39 करोड़ रुपये (कमाई जारी है)
- थैंक गॉड- 36.35 करोड़ रुपये
यहां देखें दे दे प्यार दे 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे वाइज
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 13.75 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4- 4.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5- 0.03 करोड़ रुपये
De De Pyaar De 2 Total Collection- 39.03 करोड़ रुपये
जानें दे दे प्यार दे के बारे में
2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है दे दे प्यार दे 2. फिल्म में अजय देवगन ने 52 साल के लंदन स्थित निवेशक आशीष मेहरा का किरदार निभाया है, जिसका तलाक हो चुका है. पहले पार्ट में उनकी पत्नी का रोल तब्बू ने निभाया है. आशीष को अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की आयशा से प्यार हो जाता है. जिसके बाद सारी दिक्कतें शुरू होती है. आशीष उसे अपने परिवार से मिलवाने ले जाता है. काफी मुश्किलों के बाद उसे अपने रिश्ते के लिए हामी मिलती है. दूसरे पार्ट में आयशा उसे लेकर अपने परिवार से मिलवाने जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










