Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार, फिल्म का अगला निशाना ‘सैयारा’

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Aug 2025 10:48 AM

विज्ञापन

कुली वर्ल्डवाइड कलेक्शन तसवीर- इंस्टाग्राम

Coolie Worldwide Collection: साल 2025 की तीसरी ब्लॉकबस्टर बन चुकी रजनीकांत की ‘कुली’ ने सिर्फ 14 दिनों में 500 करोड़ क्लब में जगह बना ली है. दूसरे वीकेंड के बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ने के बावजूद, थलाइवा की फिल्म ने शानदार बिजनेस कर बड़ा माइलस्टोन हासिल किया.

विज्ञापन

Coolie Worldwide Collection: साल 2025 में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री ने दर्शकों को कई बड़ी हिट्स दी हैं. अब इस साल की तीसरी फिल्म ‘कुली’ ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ ने रिलीज के सिर्फ 14 दिन में ही यह बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया. हालांकि, दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने के बावजूद भी थलाइवा की मूवी 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही.

‘कुली’ ने पार किया 500 करोड़ रुपये

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के 14 दिनों में फिल्म ने भारत में लगभग 268.75 करोड़ नेट और 309 करोड़ ग्रॉस की कमाई कर ली है. अब फिल्म धीरे-धीरे 300 करोड़ नेट क्लब की ओर बढ़ रही है. वहीं, फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया. ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, 14वें दिन तक फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 182 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद मूवी का कलेक्शन अब वर्ल्डवाइड 501 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही कुली इस साल 2025 की तीसरी ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया है. इससे पहले ‘छावा’ और ‘सैयारा’ (लाइफटाइम कलेक्शन 585 करोड़) ने ये आंकड़ा पार कर किया था.

कुली ने भारत में कितने करोड़ का कलेक्शन किया

  • Coolie Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Day 7: 7.5 करोड़
  • Coolie Day 8: 6.15 करोड़
  • Coolie Day 9: 6.01 करोड़
  • Coolie Day 10: 11.51 करोड़
  • Coolie Day 11: 11.35 करोड़
  • Coolie Day 12: 3.25 करोड़
  • Coolie Day 13: 3.65 करोड़
  • Coolie Day 14: 4.50 करोड़ (Early Reports)

Coolie Total Collection: 268.75 करोड़

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना-जीशान कादरी की लड़ाई के बीच ये कंटेस्टेंट बन गया पहला कैप्टन, गेमप्ले से खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola