Coolie Worldwide Collection Day 1: कुली ने रचा इतिहास, रजनीकांत की ‘कुली’ बनी सबसे बड़ी ओपनर, पहले दिन कमाई 150 करोड़ पार
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Aug 2025 11:11 AM
कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, तसवीर- इंस्टाग्राम
Coolie Worldwide Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने देश सहित दुनियाभर में तहलका मचा दिया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई ने नया रिकॉर्ड बना दिया. आइए आपको वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Coolie Worldwide Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की घोषणा जिस दिन से हुई थी, उस दिन से फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. मूवी को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिव्यूज मिले और इसका असर कलेक्शन पर देखने को मिला. कुली ने पहले दिन ही सारी फिल्मों की छुट्टी कर दी और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. दुनियाभर में भी मूवी ने गदर मचा दिया. चलिए आपको फिल्म का ओनपिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बताते हैं.
‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड की कितनी कमाई
‘कुली‘ की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि रजनीकांत बॉक्स ऑफिस के किंग है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत और विदेशों में सिनेमाघरों में उमड़ी प्रशंसकों की भीड़ के साथ यह फिल्म एक जश्न के माहौल में बदल गई है. ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने एक्स पर कुली के वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बताते हुए लिखा, कुली ने भारत में पहले दिन ₹68-70 करोड़ नेट कमाई की (शुरुआती अनुमान). सभी वर्जन मिलाकर. हिंदी वर्जन ने बेहद कम शो होने के बावजूद 5.50-6.50 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड ग्रॉस – 150+ करोड़. भारत और दुनिया, दोनों जगहों पर किसी तमिल फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड. इतिहास रच दिया.

रजनीकांत ने सिनेमा में पूरे किए 50 साल
रजनीकांत को सिनेमा की दुनिया में 50 साल हो गए हैं. उनके बेजोड़ स्टारडम के 50 साल के मौके पर कुली सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस बीच कई सेलेब्स जैसे मोहनलाल, ममूटी, कमल हासन ने उन्हें फिल्म के लिए बधाई दी. साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं भी दी. लोकेश कनगराज की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है.
यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










