Coolie Worldwide Collection: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वर्लवाइड रजनीकांत की फिल्म का कलेक्शन जान होंगे हैरान
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Aug 2025 10:32 AM
वर्ल्डवाइड रजनीकांत की ‘कुली’ पर लगा ब्रेक, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत स्टारर और लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित कुली बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं. यही वजह है कि भारत में जल्द ही ये मूवी 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.
Coolie Worldwide Collection: लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित रजनीकांत की कुली ने 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. रिलीज से पहले ही जबरदस्त बुकिंग के साथ, फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में लगभग 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली तमिल फिल्म बन गई. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
वर्ल्डवाइड कुली रही ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कुली ने धुआंधार कमाई कर डाली है. मूवी ने बीते 4 दिनों में 385 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. जल्द ही यह 400 करोड़ की धांसू कमाई कर इतिहास रचने के लिए तैयार है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रजनीकांत के स्टारडम को दर्शाता है. कुली को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से भी कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन रिलीज के बाद से ही यह फिल्म उनसे आगे रहने में कामयाब रही है.
कुली ने दुनियाभर में मचाया तहलका
कुली दुनियाभर में धमाल मचा रही है. इसकी 45 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई ने हॉरर फिल्म “वेपन्स” को पीछे छोड़ दिया है, जिसने पिछले चार दिनों में अनुमानित 44 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. तीसरे स्थान पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की “वॉर 2” है, जिसने अनुमानित 30 मिलियन डॉलर की कमाई की.
कुली 2 के बारे में
रजनीकांत की स्टार पावर और लोकेश कनगराज की शक्तिशाली कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई. यही वजह है कि दर्शकों ने इसे मस्ट वॉच बताया और सिनेमाघर हाउसफुल रहे. साउथ के साथ-साथ मूवी नॉर्थ में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रजनीकांत के अलावा, फिल्म में सौबिन शाहिर, श्रुति हासन और सत्यराज भी हैं, साथ ही आमिर खान, पूजा हेगड़े और उपेंद्र राव भी कैमियो में हैं.
यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










