War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Aug 2025 6:55 PM
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Box Office Collection Day 5: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला. आइये जानते हैं 5वें दिन इसने कितनी कमाई की.
War 2 Box Office Collection Day 5: वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन पहले वीकेंड के अंत तक इसकी गति थोड़ी धीमी पड़ गई. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस एक्शन थ्रिलर, जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला. आइये जानते हैं 5वें दिन यह हिट हुई या फ्लॉप.
वॉर 2 पांचवें दिन हिट हुई या फ्लॉप
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित एक्शन एंटरटेनर फिल्म का बजट 300-400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. sacnilk के अनुसार वॉर 2 ने पांचवें दिन यानी सोमावार को 1.2 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 175.1 करोड़ हो गया. इसे बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही है.
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 5- 1.2 करोड़
War 2 Total Box Office Collection- 175.1 करोड़
तरण आदर्श ने किया ये रिव्यू
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को सिर्फ 1.5 स्टार दिए हैं और लिखा, “#YRFSpyUniverse की सबसे कमजोर फिल्म… स्टार पावर, स्केल, स्टाइल, स्टंट्स तो हैं – लेकिन आत्मा का अभाव है… लेखन यहां सबसे बड़ा दोषी है… #ऋतिक रोशन और #एनटीआर भी इस शाही झमेले को नहीं बचा सकते.” वॉर, 319 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ऋतिक रोशन की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










