Coolie vs War 2 Box Office Day 3: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, तीसरे दिन किसने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कलेक्शन रिपोर्ट चौंकाएगी
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Aug 2025 1:31 PM
वॉर और कुली 2 का 10वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie vs War 2 Box Office Day 3: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में वॉर 2 और कुली रिलीज हुई. ऋतिक रोशन और रजनीकांत की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच बहुत बज था. तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ने कब्जा किया, इसकी जानकारी आपको देते हैं.
Coolie vs War 2 Box Office Day 3: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 थिएटर्स में रिलीज हुई. दोनों फिल्मों ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई करते हुए कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ डाला. दोनों बड़े बैनर की फिल्में है और दोनों की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है. एक तरफ साउथ के सुपरस्टार थलाइवा है तो दूसरी तरफ ऋतिक और एनटीआर है. चलिए आपको बताते हैं दूसरे दिन कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बादशाह बनी.
कुली ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रजनीकांत की कुली का जलवा बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है. sacnilk के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने अभी 8.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये कलेक्शन शाम तक बढ़ जाएगा. टोटल कमाई फिल्म ने 126.86 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन लियो, जेलर, रेट्रो, गुड बैड अग्ली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था. उम्मीद है कि रविवार को फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी.
- Coolie Box Office Collection Day 1- 65 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 2- 53.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 3- 8.36 करोड़
कुल कमाई- 126.86 करोड़ रुपये
कुली से पीछे रह गई वॉर 2
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एक्शन से भरपूर फिल्म वॉर 2 ने भी तगड़ा कलेक्शन किया है, लेकिन ये कुली से थोड़ा पीछे रह गई है. sacnilk के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 5.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कुल कमाई मूवी ने अबतक 113.53 करोड़ रुपये का कर लिया है.
- War 2 Box Office Collection Day 1- 52.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 2- 56.35 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 3- 5.18 करोड़
टोटल कमाई- 113.53 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










