Coolie के विलेन नागार्जुन ने अपने अगले प्रोजेक्ट किंग 100 पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस फिल्म में नायक हूं
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2025 10:21 AM
नागार्जुन का अगला प्रोजेक्ट, तसवीर- इंस्टाग्राम
Coolie: लोकेश कनगराज की फिल्म कुली ने सिनेमाघरों में धूम मचाते हुए करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. रजनीकांत की फिल्म में नागार्जुन विलेन साइमन के किरदार में दिखे हैं. कुली के बाद अब नागार्जुन का अगला प्रोजेक्ट कौन सा होगा, ये आपको बताते हैं.
Coolie: फिल्म ‘कुली’ में साइमन की भूमिका में नागर्जुन नजर आए. इस किरदार से उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया क्योंकि एक्टर ने पहली बार विलेन का रोल निभाया था. रजनीकांत के आमने-सामने नागर्जुन नजर आए. फिल्म में उनके एक्टिंग की तारीफ हो रही. उनका लुक, अंदाज सब फैंस को भा रहा है. अब नागार्जुन का अगला प्रोजेक्ट कौन सा होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है. एक्टर फिल्म किंग 100 में काम करने वाले हैं. हालांकि फिल्म का टाइटल बाद में बदल सकता है. किंग 100 का निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता रा कार्तिक कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म निथम ओरु वानम बनाई थी.
नागार्जुन की अगली फिल्म का नाम है किंग 100
कुली एक्टर नागार्जुन ने खुद अपनी फिल्म किंग 100 के बारे में फैंस को बताया. उन्होंने जी तेलुगु टीवी शो जयम्मु निश्चयमु रा विद जगपति में बताया, “मेरी अगली फिल्म किंग 100 होगी. यह पिछले 6–7 महीनों से बन रही है. तमिल डायरेक्टर कार्तिक ने मुझे इसकी कहानी करीब एक साल पहले सुनाई थी. यह एक भव्य फिल्म है और कुली के बाद हम इसकी शुरुआत करेंगे. इसमें एक्शन के साथ पारिवारिक ड्रामा भी देखने को मिलेगा. इस बार मैं फिल्म में नायक हूं.” इसके अलावा उनकी क्लासिक फिल्म ‘शिवा’ सितंबर 2025 में 4K में दोबारा से रिलीज हो रही है, जिसका फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.
रजनीकांत-नागार्जुन के फिल्म की कुल कमाई
- Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 8: 6.25 करोड़
कुली की टोटल कमाई: 229.75 करोड़
यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










