War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2025 7:34 AM
वॉर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन फिल्म वॉर 2 दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली इस मूवी की कमाई अब घटने लगी है. अयान मुखर्जी की फिल्म ने दुनियाभर की कितना कमा लिया, ये बताते हैं.
War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन फिल्म वॉर 2 अपने दूसरे हफ्ते में है. शुरुआती दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अब इसकी कमाई में गिरावट आ गई है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार में दिखी है. फिल्म का टकराव बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत-श्रुति हासन, नागार्जुन स्टारर कुली से हुआ. फिलहाल कुली, वॉर 2 से आगे चल रही है. जबकि दुनियाभर में वॉर 2 का कितना कलेक्शन हुआ, यहां जानिए.
ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन करीब 0.74 (अर्ली आंकड़े) करोड़ रुपये कमाए. जबकि नेट कलेक्शन मूवी ने 199.83 करोड़ का कर लिया. गुरुवार को मूवी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. वर्ल्डवाइड मूवी ने 306 करोड़ कमा लिए है. ऋतिक रोशन की फिल्म ने मोहनलाल, अजय देवगन, आमिर खान, अक्षय कुमार की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
वॉर 2 ने भारत में किस दिन कितनी कमाई की
- War 2 Collection Day 1- 52 करोड़
- War 2 Collection Day 2- 57.35 करोड़
- War 2 Collection Day 3- 33.25 करोड़
- War 2 Collection Day 4- 31.3 करोड़
- War 2 Collection Day 5- 8.4 करोड़
- War 2 Collection Day 6- 9 करोड़
- War 2 Collection Day 7- 5.59 करोड़
- War 2 Collection Day 8: 0.74 करोड़ (Early Reports)
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर जूनियर एनटीआर को किया अनफॉलो?
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि फिल्म के खराब प्रदर्शन की वजह से ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. हालांकि ये सच नहीं है. ऋतिक ने एनटीआर को इंस्टा पर कभी फॉलो किया ही नहीं है. जूनियर एनटीआर के 8.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि ऋतिक के इंस्टा पर 47.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह 422 लोगों को फॉलो करते है. वहीं, एनटीआर किसी को फॉलो नहीं करते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










