Coolie: साउथ की इस एक्ट्रेस ने रजनीकांत की फिल्म कुली का किया रिव्यू, कहा- रजनी सर ने अपना पूरा दम लगा दिया

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Aug 2025 10:47 AM

विज्ञापन

एक्ट्रेस सिमरन ने किया कुली का रिव्यू

Coolie: कुली ने शुरुआती दिनों में धुआंधार कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. रजनीकांत की फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज जैसे कलाकारों ने काम किया हैं. मूवी की कमाई अबतक 200 करोड़ रुपये से पार पहुंच चुकी है. अब साउथ एक्ट्रेस सिमरन ने मूवी का रिव्यू किया है.

विज्ञापन

Coolie: रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को रिलीज हुई और सिनेमाघरों में इसने गदर मचा दिया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया. वॉर 2 क्लैश के बाद भी मूवी ने जमकर कमाई की और कई रिकॉर्ड्स को तोड़ डाला. थलाइवा की ये 151वीं फिल्म है. अब फिल्म का रिव्यू टूरिस्ट फैमिली की एक्ट्रेस सिमरन ने किया. उन्होंने बताया कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई है.

एक्ट्रेस सिमरन ने कुली को लेकर कहा- मुझे फिल्म पसंद आई

एक्ट्रेस सिमरन ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रेस से बात करते हुए कहा, मैं रजनी सर की बहुत बड़ी फैन हूं और मैंने फिल्म देखी है. मुझे फिल्म कुली बहुत पसंद आई. मैं उनकी हर फिल्म देखती हूं और मेरे लिए तो वो हमेशा हिट होती है, चाहे दूसरों को कैसी भी लगे. मुझे लगता है कि अगर कहानी अच्छी हो तो सबको पसंद आती है, लेकिन रजनी सर ने इसमें अपना पूरा दम लगा दिया है. यह एक पावर पैक्ड फिल्म है जिसमें शानदार एक्शन सीन हैं. मुझे इसकी कहानी भी अच्छी लगी.

टूरिस्ट फैमिली की सफलता को एंजॉय कर रही सिमरन

सिमरन अभिशन जीविंथ की टूरिस्ट फैमिली की सफलता को एंजॉय कर रही है. ये एक फैमिली ड्रामा थी, जिसमें वह एक पत्नी और मां के किरदार में दिखी थी. इसमें शशिकुमार भी नजर आए थे. इसके अलावा वह गुड बैड अग्ली में एक छोटे से करिदार में थी, जिसके अजीत कुमार ने लीड रोल किया था. सिमरन अगली बार फिल्म द लास्ट वन और ध्रुव नचतिरम में नजर आएंगी. सिमरन ने साल 2019 में कार्तिक सुब्बाराज की पेट्टा में रजनीकांत के साथ किमा किया था.

यह भी पढ़ेंCoolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, छावा को दी सीधी चुनौती, रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

यह भी पढ़ेंCoolie Box Office Collection Day 8: धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘कुली’ की कमाई लड़खड़ाई, 8वें दिन की कमाई ने सबको किया हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola