Coolie: ‘कुली’ बनी रजनीकांत की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी हिट, ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2025 1:44 PM

विज्ञापन

कुली ने बनाया रिकॉर्ड

Coolie: कुली को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं. फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र और सत्यराज हैं. कुली ने अब तक 230 करोड़ रुपये कमाए और एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है. वॉर 2 से क्लैश के बाद भी इसने अब तक कई फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Coolie: लोकेश कानागराज की ओर से निर्देशित फिल्म कुली को रिलीज हुए नौ दिन हो गए. फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र और सत्यराज भी हैं. बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने इसमें कैमियो किरदार निभाया है. हालांकि उनका रोल 10 मिनट का है, लेकिन फिर भी वह इसको लेकर चर्चा में है. फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और अबतक मूवी ने 230 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही कुली ने अब एक नया रिकॉर्ड भी बना डाला है.

कुली ने बनाया नया रिकॉर्ड

रजनीकांत की फिल्म कुली ने रिलीज के बाद से ही कई फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया. केवल आठ दिनों में कुली के हिंदी वर्जन ने 26.02 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह थलाइवा की हिंदी फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई. इससे पहले शंकर की रोबोट ने हिंदी में 23.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय ने काम किया था.

रजनीकांत की कुली ने इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

दुनियाभर में फिल्म कुली अब जल्द ही 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है. इस कमाई के साथ ही फिल्म ने ब्रह्मास्त्र पार्ट वन (431 करोड़) और कांतारा (416 करोड़) की विश्वव्यापी लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा, कमल हासन की सबसे बड़ी हिट विक्रम (414 करोड़) की कमाई को भी कुली ने पार कर लिया है. कुली हाल के समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

कुली ने 9 दिन में कितना कलेक्शन किया

  • Coolie Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Day 7: 7.5 करोड़
  • Coolie Day 8: 6.23 करोड़
  • Coolie Day 9: 0.51 करोड़

कुली की टोटल कमाई: 229.75 करोड़

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola