Coolie: नागार्जुन ने कुली की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह ऐतिहासिक है
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Aug 2025 10:33 AM
कुली को लेकर हुई आलोचना पर क्या बोले लोकेश कनगराज
Coolie: कुली की बॉक्स ऑफिस सफलता का क्रेडिट भले ही सुपरस्टार रजनीकांत को मिल रहा हो, लेकिन नागार्जुन और उपेंद्र की मौजूदगी ने भी फिल्म में चार चांद लगा दिया है. फैंस क्रूर खलनायक साइमन के रोल को खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसे में तेलुगु सुपरस्टार ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि इसने दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए 250 करोड़ के पार पहुंच गई है. मूवी में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन भी है, जो विलेन का रोल निभा रहे हैं. अब उन्होंने फिल्म की सफलता पर बात की है.
नागार्जुन ने कुली की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
तेलुगु सुपरस्टार ने एक इंटरव्यू में कुली की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग पर बात की. नागार्जुन ने कहा, “कुली को दुनिया भर में जो प्यार मिला है, वह ऐतिहासिक है.” फिल्म ने दो दिनों में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जो किसी तमिल फिल्म की अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग है. नागार्जुन-रजनी की जोड़ी से प्रेरित इस फिल्म के तेलुगु वर्जन ने उत्तरी अमेरिका सहित कई क्षेत्रों में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की वॉर 2 को पीछे छोड़ दिया. कुली के तेलुगु वर्जन ने पहले दिन उत्तरी अमेरिका में $1.3 मिलियन की कमाई की, जबकि वॉर 2 ने $610,000 की कमाई की थी.
रजनीकांत संग काम करने पर क्या बोले नागार्जुन
कुली के इस रिकॉर्ड-तोड़ परफॉर्मेंस और रजनीकांत के साथ काम करने पर बात करते हुए नागार्जुन ने कहा, “इस पैमाने की फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव था. जब हमारी जैसी दो यात्राएं पर्दे पर मिलती हैं, तो एक चुंबकीय जादू होता है. हमें पता था कि हम किसी खास चीज का हिस्सा हैं और फिल्म के इर्द-गिर्द की एनर्जी इस बात का प्रतीक है. सेट से लेकर सिनेमाघरों तक, कुली विरासत और नए आविष्कार का उत्सव रही है… रिकॉर्ड टूटने ही थे, और वे टूट गए.”
कुली के बारे में
कुली ने अब तक दुनिया भर में 250 करोड़ की कमाई कर ली है. रजनीकांत और नागार्जुन के अलावा, इस फिल्म में उपेंद्र, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर भी हैं. आमिर खान ने धांसू कैमियो किया है.
यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










