War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2025 1:14 PM
War 2 Worldwide Collection
War 2 Box Office Collection Day 3: पहले और दूसरे दिन की ब्लॉकबस्टर शुरुआत के बाद अयान मुखर्जी की वॉर 2 ने तीसरे दिन भी जबरदस्त कमाई करना जारी रखा. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि इसने 100 करोड़ का आंकड़ा 2 दिनों में ही पार कर लिया. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितनी कमाई की.
War 2 Box Office Collection Day 3: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. यही वजह है कि इसने 2 दिन की कमाई में ही 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लिया. इसे बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितनी कमाई की.
तीसरे दिन वॉर 2 ब्लॉकबस्टर रही या फ्लॉप
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन वॉर 2 की कमाई में भी जबरदस्त होगी. मॉर्निंग ट्रेंड्स की मानें तो मूवी ने पहले शनिवार को 17.31 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 126.66 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 165 करोड़ कमा लिए. वॉर 2 ने अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 और सनी देओल की जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 2- 56 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 3- 17.31 करोड़
War 2 Total Collection- 126.66 करोड़
वॉर 2 और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के बारे में
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित वॉर 2, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें पहले से ही टाइगर और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं. पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस, आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत, फ्रैंचाइजी के अगले अध्याय, अल्फा में बॉबी देओल के आगमन की झलक दिखाता है. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा, वॉर 2 में कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










