Kritika Malik Pregnant: 5वीं बार पिता बनने जा रहे हैं अरमान मलिक, कृतिका ने दी गुड न्यूज, कहा- घर में खुशियां आने वाली है
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Aug 2025 12:03 PM
youtuber Armaan Malik wife Kritika Malik Pregnant
Kritika Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक के घर खुशियां आने वाली है. अरमान एक बार फिर से पिता बनने वाली है. ये गुडन्यूज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की. उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक मां बनने वाली है.
Kritika Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजने वाली है. अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक फिर से मां बनने वाली है. साल 2018 में अरमान ने कृतिका से शादी की थी. साल 2023 में कृतिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. अरमान ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज फैंस को दी, जिसके बाद से उनके पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आने लगे. आइए आपको बताते हैं कि अरमान ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है.
मां बनने वाली है कृतिका मलिक
अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक की तसवीरें पोस्ट की है. पहली फोटो में पायल और कृतिका साथ में खड़ी है. कृतिका के हाथ में प्रेग्नेंसी चेक करने वाली किट है. दूसरे फोटो में प्रेग्नेंसी किट में डबल पिंक लाइन्स नजर आ रही है जिसका मतलब है कि प्रेग्नेंसी पॉजिटिव है. इसके कैप्शन में अरमान ने लिखा कि घर में खुशियां आने वाली है. फोटो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई बधाई हो. एक यूजर ने लिखा, कितनी बार ये गुड न्यूज दोगे. एक यूजर ने लिखा, आप तीनों को बहुत-बहुत बधाई.
इस वजह से चर्चा में है अरमान मलिक
दरअसल, पटियाला की एक जिला कोर्ट ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को समन जारी किया. कोर्ट ने हाल ही में तीनों को नोटिस भेजकर 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है. यह समन देवेंद्र राजपूत की याचिका पर जारी किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि यूट्यूबर ने हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन किया है और दावा किया कि यूट्यूबर की दो नहीं बल्कि चार पत्नियां हैं. हिंदू मैरिज एक्ट के अनुसार, हिंदू धर्म मानने वाले व्यक्ति को एक समय पर केवल एक ही शादी करने की अनुमति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










