Coolie Box Office Collection Day 7: कुली की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, कलेक्शन देख होगी हैरानी

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Aug 2025 8:29 AM

विज्ञापन

कुली वर्ल्डवाइड कलेक्शन तसवीर- इंस्टाग्राम

Coolie Box Office Collection Day 7: रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. आइये जानते हैं भारत में 7 दिनों में एक्शन ड्रामा ने कितने करोड़ कमाए.

विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 7: लोकेश कनगराज की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ने ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और उनकी एक्टिंग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मूवी ने दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एक नया इतिहास रचा. आइये जानते हैं 7वें दिन इसका कलेक्शन कितना रहा.

7वें दिन कुल ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की कुली ने 7वें दिन यानी बुधवार को 1.34 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 217.35 करोड़ हो गया. इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. जिसमें हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ की पिक्चरें शामिल है. इसे जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. हालांकि कुली ने बढ़त बनाकर रखी है.

कुली का डे वाइज कलेक्शन

  • Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 6: 9.51 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 7: 1.34 करोड़

Coolie Total Collection: 217.35

कुली के बारे में

कुली देवा (रजनीकांत) नाम के एक पूर्व यूनियन लीडर की कहानी है, जो अपने दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की अचानक मौत के बाद जवाब ढूंढ़ता है. इस दौरान, उसका सामना साइमन (नागार्जुन) नाम के एक गैंगस्टर और उसके राइट हैंड दयाल (सौबिन शाहिर) से होता है. श्रुति हासन, रचिता राम, उपेंद्र और आमिर खान ने फिल्म में जोरदार कैमियो किया है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना, ये शख्स बिछड़े जोड़े को मिलाएगा, गीतांजलि बनेगी विलेन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola