Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना, ये शख्स बिछड़े जोड़े को मिलाएगा, गीतांजलि बनेगी विलेन
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Aug 2025 8:29 AM
अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना (फाइल फोटो)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि मायरा अरमान और अभीरा की फिर से शादी करवाने की प्लानिंग करती है. इधर अंशुमन भी यही चाहता है कि दोनों एक हो जाए. हालांकि गीतांजलि अरमान पर शादी करने का दबाव बनाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो में कई ट्विस्ट और टर्न आएंगे. शो के लेटेस्ट एपिसोड में जन्माष्टमी का उत्सव होता है. जिसमें अभीरा और अरमान एक साथ मटकी फोड़ते हैं. अरमान फिर अभीरा के पैरों पर गिर जाता है और उसे सभी चीजों के लिए माफी मांगता है. हालांकि वह खुद को अंशुमन और अरमान के बीच फंसी हुई पाती है और कोई फैसला नहीं कर पाती.
मायरा करवाएगी अभीरा और अरमान की दोबारा शादी
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ के अपकमिंग एपिसोड में अभीरा जिंदगी में आगे बढ़ने और अरमान को उसकी गलतियों के लिए माफ करने का फैसला करेगी. अभीरा कड़वाहट की बजाय प्यार को चुनती है. मायरा सात साल बाद अपनी मां अभिरा से मिलती है और अब वह अरमान और अभीरा की दोबारा शादी करवाने की योजना बनाती है.
अरमान गीतांजलि संग रचाएगा शादी
अरमान यह सोचकर टूट जाता है कि अभीरा और अंशुमान शादीशुदा हैं. हालांकि सच में अभी तक ऐसा हुआ नहीं है. दूसरी ओर, गीतांजलि अपनी जान लेने की कोशिश करती है और अरमान उसे इस हालत में देखकर डर जाता है. उसकी यह हरकत अरमान को उससे शादी करने के लिए प्रेरित करती है और वह उसे मंदिर ले जाता है. गीतू उसपर शादी करने का दबाव बनाती है.
अभीरा से शादी करने से मना कर देता है अंशुमन
अभीरा और अंशुमन कोर्ट मैरिज करने का फैसला करते हैं, लेकिन अंशुमन उससे शादी करने से इनकार कर देता है और कहता है कि अरमान उसके लिए सबसे सही ऑपशन है, जो उसका साथ देता है. अंशुमान की बात सुनकर अभीरा इमोशनल हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










