अजब संयोग: एक जैसा था Rishi Kapoor और Irrfan Khan का गम, दोनों ही नहीं दे सके मां को अंतिम विदाई

Updated:
विज्ञापन
अजब संयोग: एक जैसा था Rishi Kapoor और Irrfan Khan का गम, दोनों ही नहीं दे सके मां को अंतिम विदाई

Irrfan Khan इरफान के निधन के एक दिन बाद ही मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि ने अंतिम सांस ली. दो दिन में बॉलीवुड ने अपने दो दिग्गज अभिनेताओं को खो दिया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के जाने की खबर से अभी कोई उबरा नहीं था कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi kapoor) की निधन की खबर से लोग गमगीन हो गये है. इरफान के निधन के एक दिन बाद ही मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि ने अंतिम सांस ली. दो दिन में बॉलीवुड ने अपने दो दिग्गज अभिनेताओं को खो दिया है. यह महज एक तरह से संयोग ही है दोनों की मौत 24 घंटे के अंतराल में हुआ है. ऐसी ही दोनों के बीच एक जैसी काफी समानताएं देखी गईं हैं.

Also Read: 24 घंटे में बॉलीवुड से दो बुरी खबर, इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर भी छोड़ गए

दरअसल, ऋषि कपूर और इरफान खान का एक दिन के अंतराल पर निधन कई मायनों में एक अजीब संयोग ही है. फिल्म डी-डे में साथ काम करने वाले इन दोनों कलाकारों के जीवन में बहुत कुछ एक जैसा रहा. दोनों दिग्गज अभिनेताओं की मौत कैंसर की वजह से हुई है. ऋषि कपूर और इरफान खान दोनों को कैंसर हुआ था और साल 2018 में विदेश जाकर इसका इलाज करवाया था.

Also Read: Amitabh Bachchan के छोटे भाई के रूप में हिट थे Rishi Kapoor, साथ में दीं कई सुपरहिट फिल्में

ऋषि कपूर जहां अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर साल 2019 के सितंबर में इंडिया लौटे थे. वहीं लंदन से इलाज करवा कर इरफान खान फरवरी 2019 में भारत आए थे. इसके बाद ही उन्होंने अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की थी. आज यह ऐसी विडंबना रही कि महज 24 घंटे के भीतर ही दोनों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के दौरान न्यूयॉर्क में करीब 11 महीने तक रहे थे. इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर भी साथ थीं.

इन दोनों एक्टरों ने अपनी मां का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे और ना ही वो अंतिम यात्रा में शरीक हो पाये थे. ऋषि अपनी मां कृष्णा के अंतिम संस्कार के समय न्यूयॉर्क में अपना इलाज कर रहे थे. वहीं, इरफान ने बुधवार को आखिरी समय में अपनी वाइफ से कहा कि उन्हें अम्मी लेने आई हैं तो ऋषि अपनी मां को याद कर अक्सर इमोशनल हो जाते थे.

Also Read: बोल्ड और बेबाक बोल के लिए जाने जाते थे Rishi Kapoor, यहां देखें उनके वायरल पोस्ट

वहीं, बात करें फिल्मों की तो दोनों ने फिल्म डी-डे में साथ काम किया था. निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म डी-डे साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसने ऋषि कपूर ने पाकिस्तान में आधारित एक गैंगस्टर का अभिनय किया था, जबकि इरफान ने एक अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर वली खान की भूमिका निभाई थी, जो सफलतापूर्वक उसे पकड़ लेता है और उसे भारत लाते हैं. इस फिल्म के लिए दोनों अभिनेताओं को उनके सहज और स्वाभाविक अभिनय के लिए बहुत तारीफ मिली थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola