Box Office Report: कंगुवा हिट हुई या फ्लॉप, द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे हफ्ते की सिर्फ इतनी कमाई

Box Office Report
Box Office Report: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया. जबकि फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को रिलीज हुई थी. दो हप्तों में दोनों मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानिए.
Box Office Report: फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. हालांकि फिल्म का हिट बनना है तो इसे तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करनी होगी. फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार के रोल में दिखे हैं. फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके रिलीज के एक दिन पहले यानी 14 नवंबर को सूर्या की तमिल फिल्म कंगुवा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ने उम्मीद से कम बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. दोनों मूवीज के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने दूसरे हफ्ते में कितनी कमाई की
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 13वें दिन 0.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
- फर्स्ट डे– 1.25 करोड़ रुपये
- सेकंड डे- 2.1 करोड़ रुपये
- थर्ड डे- 3 करोड़ रुपये
- फोर्थ डे- 1.15 करोड़ रुपये
- 5वां दिन- 1.30 करोड़ रुपये
- डे 6- 1.55 करोड़ रुपये
- 7वां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
- 8वां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
- 9वां दिन- 2.6 करोड़ रुपये
- 10वां दिन- 3.1 करोड़ रुपये
- 11वां दिन- 0.9 लाख
- 12वां दिन- 0.9 लाख
- 13वां दिन- 0.85 लाख
अभी तक फिल्म ने टोटल कमाई 21.25 करोड़ रुपये की है.
कंगुवा ने दूसरे हफ्ते में कितना कलेक्शन किया
सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें, तो कंगुवा ने पहले हफ्ते में 64.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि 14वें दिन मूवी ने 30 लाख रुपये का बिजनेस किया. अबतक मूवी ने 68.70 करोड़ रुपये की कमाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










