Box Office Report: दूसरे हफ्ते ही सूर्या की कंगुवा का बजा बैंड, द साबरमती रिपोर्ट ने 11 दिन में सिर्फ इतनी की कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Nov 2024 8:36 AM
Box Office Report
Box Office Report: द साबरमती रिपोर्ट और सूर्या की कंगुवा ने अबतक कितनी कमाई कर ली, आपको बताते हैं. दोनों मूवीज ने कोई खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया.
Box Office Report: सूर्या की तमिल फिल्म कंगुवा ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म नहीं किया. फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की, लेकिन इसके बाद मूवी की कमाई में गिरावट आती गई. जिस गति से ये बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में मूवी को काफी दिन लग जाएंगे. फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई थी. जबकि फिल्म साबरमती रिपोर्ट ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाई रखी है.
जानें ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने डे वाइज कितनी कमाई की
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ कई राजनीतिक हस्तियों ने की. फिल्म कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है, जिसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात है.
- पहला दिन– 1.25 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 2.1 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 3 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 1.15 करोड़ रुपये
- पांचवा दिन- 1.30 करोड़ रुपये
- छठा दिन- 1.55 करोड़ रुपये
- सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
- आठवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
- नौवां दिन- 2.6 करोड़ रुपये
- दसवां दिन- 3.1 करोड़ रुपये
- ग्यारहवां दिन- 0.85 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 19.45 करोड़ रुपये
जानें कंगुवा का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल
सैकनिल्क के अपडेट के अनुसार, कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 66.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
- पहला दिन– 24 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन – 9.5 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन – 9.85 करोड़ रुपये
- चौथा दिन – 10.25 करोड़ रुपये
- पांचवा दिन – 3.15 करोड़ रुपये
- छठा दिन– 3.25 करोड़ रुपये
- सातवां दिन– 2.4 करोड़ रुपये
- आठवां दिन– 1.9 करोड़ रुपये
- नौवां दिन– 0.7 करोड़ रुपये
- दसवां दिन– 1.15 करोड़ रुपये
- ग्यारहवां दिन– 1.35 करोड़ रुपये
- बारहवां दिन- 0.37 करोड़ रुपये
फिल्म ने कुल कमाई अबतक 67.87 करोड़ रुपये कर ली है.
Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










