Box Office Report: ‘कुली’ ने आठवें दिन भी बरपाया जलवा, ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट, जानें किसने मारी बाजी और अन्य फिल्मों का हाल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Aug 2025 9:09 AM

विज्ञापन

वॉर 2, कुली और ‘महावतार नरसिम्हा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Photo Source: Instagram

Box Office Report: रजनीकांत की ‘कुली’ ने 8वें दिन 6.25 करोड़ कमाए, जबकि ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का कलेक्शन घटकर 5 करोड़ पर आ गया. जानें दोनों फिल्मों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बाकी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा है.

विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों फिल्मों ने शुरुआती हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब आंकड़ों में फर्क साफ नजर आ रहा है. वहीं, इस क्लेश के बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ मजबूती से पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में आइए बताते हैं इन सबका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

कुली का शानदार प्रदर्शन

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने गुरुवार (8वें दिन) भी अच्छी कमाई की. बुधवार को 7.50 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्म ने गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. इसके साथ ही फिल्म का आठ दिनों का कुल कलेक्शन अब 229.75 करोड़ रुपए हो गया है.

वॉर 2 ने चली कछुए की चाल

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट जारी है. बुधवार को 5.75 करोड़ कमाने वाली फिल्म गुरुवार को सिर्फ 5 करोड़ रुपए ही कमा पाई. इस तरह 8 दिनों में ‘वॉर 2’ का कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रुपए हो चुका है.

साल की तीसरी 200 करोड़ी फिल्म

‘वॉर 2’ इस साल की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले विक्की कौशल की ‘छावा’ (7 दिन में) और ‘सैयारा’ (9 दिन में) ने ये आंकड़ा हासिल किया था. ‘वॉर 2’ ने 8 दिनों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.

महावतार नरसिम्हा की पकड़ मजबूत

इन बड़ी फिल्मों के बीच एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है. फिल्म 28वें दिन भी 1.50 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही. इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 218.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Records: ‘वॉर 2’ ने पछाड़ा अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म, तो ‘कुली’ हाथ धोकर पीछे पड़ी ऋतिक रोशन के ब्लॉकबस्टर की ओर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola