Border 2: रफ्तार धीमी पड़ी, फिर भी बॉर्डर 2 ने कांतारा को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Feb 2026 12:26 PM
बॉर्डर 2 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 2 box office collection day 21: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई. फिर भी फिल्म ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
Border 2 box office collection day 21: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार अभी थमी नहीं है. नए रिलीज ओ रोमियो और तू या मैे के आने के बावजूद वॉर ड्रामा का कलेक्शन स्थिर बना हुआ है. फिल्म ने घरेलू कमाई के मामले में कांतारा के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए आपको 21वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
21वें दिन का बॉर्डर 2 का कलेक्शन
sacnilk ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह कमाई बुधवार के बराबर ही रही, यानी वीकेंड में कोई खास उछाल नहीं दिखा. हालांकि ट्रेड जानकारों का मानना है कि शुक्रवार से रविवार तक दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है.
पहले हफ्ते में हुई थी धमाकेदार शुरुआत
फिल्म ने पहले हफ्ते में ही जबरदस्त बढ़त बना ली थी. पहले शुक्रवार को 30 करोड़ रुपये से शुरुआत करते हुए शनिवार और रविवार को कमाई में तेज उछाल आया. सोमवार को भी फिल्म ने मजबूत कमाई की और पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन 224 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया.
तीसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन और नया रिकॉर्ड
तीसरे हफ्ते में फिल्म बॉर्डर 2 की टोटल कमाई 317.75 करोड़ रुपये हो गई. इसने अब कांतारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसका भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 309.64 करोड़ रुपये है. ऐसे में सनी देओल की फिल्म ने कांतारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
डे वाइज बॉर्डर 2 का कलेक्शन
- Day 1 (पहला शुक्रवार) – ₹ 30 करोड़
- Day 2 (पहला शनिवार) – ₹ 36.5 करोड़
- Day 3 (पहला रविवार) – ₹ 54.5 करोड़
- Day 4 (पहला सोमवार) – ₹ 59 करोड़
- Day 5 (पहला मंगलवार) – ₹ 20 करोड़
- Day 6 (पहला बुधवार) – ₹ 13 करोड़
- Day 7 (पहला गुरुवार) – ₹ 11.25 करोड़
- Day 8 (दूसरा शुक्रवार) – ₹ 10.75 करोड़
- Day 9 (दूसा शनिवार) – ₹ 17.75 करोड़
- Day 10 (दूसरा रविवार) – ₹ 22.5 करोड़
- Day 11 (दूसरा सोमवार) – ₹ 5.75 करोड़
- Day 12 (दूसरा मंगलवार) – ₹ 5.75 करोड़
- Day 13 (दूसरा बुधवार) – ₹ 4.15 करोड़
- Day 14 (दूसरा गुरुवार) – ₹ 3.5 करोड़
- Day 15 (तीसरा शुक्रवार) – ₹ 2.85 करोड़
- Day 16 (तीसरा शनिवार) – ₹ 5.25 करोड़
- Day 17 (तीसरा रविवार) – ₹ 7.25 करोड़
- Day 18 (तीसरा सोमवार) – ₹ 2 करोड़
- Day 19 (तीसरा मंगलवार) – ₹ 2.5 करोड़
- Day 20 (तीसरा बुधवार) – ₹ 1.75 करोड़
- Day 21 (तीसरा गुरुवार) – ₹ 1.75 करोड़
नेट कलेक्शन – ₹ 317.75 करोड़
यह भी पढ़ें– तिरंगा लेकर आया नन्हा फैन, ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर भावुक हुए सनी देओल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










