‘घर कब आओगे’ गाने पर हंगामा, वरुण धवन के समर्थन में उतरीं Border 2 की प्रोड्यूसर

Updated:
विज्ञापन
‘घर कब आओगे’ गाने पर हंगामा, वरुण धवन के समर्थन में उतरीं Border 2 की प्रोड्यूसर

Border 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ पर वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ी. ट्रोलिंग के बीच प्रोड्यूसर निधि दत्ता उनके समर्थन में उतरीं, पेड स्मियर कैंपेन का आरोप लगाया और आलोचकों को एंटी-नेशनल बताते हुए बयान दिया.

विज्ञापन

Border 2: फिल्म Border 2 का नया गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होने के बाद से ही अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में हैं. गाने में उनके एक्सप्रेशन को लेकर कई यूजर्स ने मजाक उड़ाया और तीखी टिप्पणियां कीं. कुछ लोगों ने तो इसे लेकर मीम्स भी बनाए. इसी बीच अब फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता वरुण धवन के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं.

पेड स्मियर कैंपेन का दावा

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CineHub नाम के अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि वरुण धवन के खिलाफ एक सुनियोजित पेड स्मियर कैंपेन चलाया जा रहा है. पोस्ट में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जानबूझकर बॉडी-शेमिंग और एक्सप्रेशन को निशाना बनाकर अभिनेता की छवि खराब कर रहे हैं.

निधि दत्ता का तीखा जवाब

इस वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए Border 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो लोग देश के एक वीर सैनिक का किरदार निभा रहे अभिनेता को गिराने की कोशिश कर रहे हैं, वे एंटी-नेशनल हैं. निधि ने यह भी कहा कि Border 2 भारत के लोगों की फिल्म है और दर्शकों को ऐसे लोगों को पहचान कर जवाब देना चाहिए.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

निधि दत्ता के बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई. कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया और फिल्म को देशभक्ति से जुड़ा बताया. वहीं, कई लोगों ने कहा कि किसी अभिनेता की आलोचना करना देशद्रोह नहीं है. कुछ यूजर्स ने वरुण धवन के पिछले अभिनय को लेकर भी सवाल उठाए.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

Border 2 की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें युवा भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को दिखाया गया है. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी, मोना सिंह समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

निर्देशन, संगीत और रिलीज

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसका निर्माण निधि दत्ता, जे.पी. दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर किया है. फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा, मिथून, अनु मलिक, सचेत–परंपरा और गुरमोह ने तैयार किया है. Border 2 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के गानों की धूम, लेकिन बाजी मार ले गया ‘घर कब आओगे’, Youtube पर लगातार नंबर 1

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola