रिकार्ड्स टूटने के लिए बनते हैं, कोहली का रिकार्ड तोड़ने पर बोले साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान
Sahibzada Farhan on Record: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के 319 रनों के रिकार्ड पर अपनी बात रखी है. फरहान ने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान रिकार्ड्स पर नहीं, बल्कि टीम की जीत पर है. साथ ही उन्होंने जोफ्रा आर्चर पर भी बेबाक बयान दिया.
Highlights
Sahibzada Farhan on Record: पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने साफ कहा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में उनका ध्यान व्यक्तिगत रिकार्ड्स पर नहीं बल्कि टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बयान दिया. साहिबजादा ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के 319 रनों के रिकार्ड और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती पर भी सीधे तौर पर अपनी बात रखी.
टीम की जीत पर है फोकस
साहिबजादा फरहान ने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत रिकार्ड्स और आंकड़ो पर ध्यान नहीं देते. फरहान ने बताया कि जब वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तब लोग उन्हें उनके छक्कों और स्ट्राइक रेट के बारे में बताते हैं. उनके अनुसार टी20 क्रिकेट में रिस्क लेना बहुत जरुरी होता है. उन्होंने कहा कि रिकार्ड्स तोड़ने का दबाव लेने से खेल पर बुरा असर पड़ता है, क्योंकि रिकार्ड्स तो टूटने के लिए ही बनते हैं. उनका मुख्य उद्देश्य टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाना और पाकिस्तान के लिए उपयोगी पारी खेलना है.
विराट कोहली का रिकार्ड तोड़ने का मौका
विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 106.33 की औसत से 319 रन बनाए थे. इसमें चार अर्धशतक शामिल थे. कोहली का यह स्कोर टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. दूसरी तरफ, 2026 वर्ल्ड कप के इस सीजन में साहिबजादा फरहान 5 मैचों में 73.33 की औसत से 220 रन बना चुके हैं. वह टूर्नामेंट के लीडिंग रन स्कोरर हैं. उनके पास अभी कम से कम 2 मैच और बाकी हैं. फरहान अब तक एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं.
जोफ्रा आर्चर से डर नहीं
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करने के सवाल पर साहिबजादा ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आर्चर का सामना करना कोई बड़ी बात नहीं है. पाकिस्तानी टीम पहले भी पाकिस्तान में उनके खिलाफ खेल चुकी है. फरहान ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के पास भी काफी अच्छे गेंदबाज हैं जो 145 की स्पीड से गेंद डालते हैं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने अगर उनके लिए रणनीति बनाई है, तो उन्होंने भी अपनी तैयारी कर ली है. फरहान के अनुसार यह एक बहुत अच्छा मैच होगा.
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड सुपर 8 मुकाबला
सुपर 8 राउंड में पाकिस्तान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ था. कोलंबो में बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया था. अब पाकिस्तानी टीम अपना अगला मैच 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगी.
ये भी पढ़ें-
साउथ अफ्रीका से हार पर नाराज गावस्कर, कहा- अहंकार त्याग कर खेले टीम इंडिया
अक्षर पटेल क्यों हुए ड्रॉप? अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी
भारत की हार के बाद मोहम्मद आमिर ने कसा तंज, टीवी शो पर उड़ाया मजाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




