Border 2: वरुण धवन संग काम करने पर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एक बड़ा भाई…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Jul 2025 1:57 PM
Border 2
Border 2 के सेट पर वरुण धवन संग काम करने पर अहान शेट्टी इमोशनल हुए. उन्होंने अमृतसर में शूट के आखिरी दिन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लंबा-चौड़ा नोट लिखा.
Border 2: सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो 2026 में 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सनी पाजी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे.
अब हाल ही में अहान शेट्टी ने अमृतसर शेड्यूल की शूटिंग पूरी की और अपने अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए फैंस से साझा किया. उन्होंने शूटिंग के दौरान वरुण धवन के साथ बिताए पलों को याद करते हुए लिखा कि वरुण ने उन्हें सेट पर “बड़े भाई” जैसा अपनापन और मार्गदर्शन दिया. आइए बताते हैं उन्होंने और कुछ कहा.
“ये सफर मेरे लिए कितना मायने…”
अहान ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “अमृतसर में काम पूरा हुआ और ये वरुण धवन के साथ मेरा शूटिंग का आखिरी दिन था. ये सफर मेरे लिए कितना मायने रखता है, इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं, क्योंकि ये काम से कहीं बढ़कर है. ये आगे बढ़ने, सीखने, हंसी और ढेर सारी यादों के बारे हैं, जिन्हें मैं जिंदगीभर अपने साथ रखूंगा.”
“वह हमारे सबसे बड़े सितारों में से एक…”
वरुण संग बॉर्डर 2 के सेट पर काम करने को लेकर वरुण ने कहा, “सेट पर पहले दिन से ही, वीडी (वरुण धवन) ने मुझे घर जैसा महसूस कराया. कोई अहंकार नहीं, कोई दिखावा नहीं, बस शुद्ध गर्मजोशी. उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया, बिना पूछे मेरा हालचाल पूछा और मुझे उस तरह से सहारा दिया जैसा सिर्फ एक बड़ा भाई ही दे सकता है. ऐसा करने के लिए किसी सच्चे और उदार व्यक्ति की जरूरत होती है और वह वास्तव में ऐसे ही हैं. वह हमारे सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, लेकिन कैमरों, लाइट्स और स्टारडम से परे, उनकी दयालुता, विनम्रता और उनका दिल ही उन्हें सबसे अलग बनाता है.”
अहान ने आगे कहा, “मैंने उनके साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है. यह देखना कि वह कैसे खुद को संभालते हैं, लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, यह उन्हें सबसे अलग बनाता है. इस अनुभव ने मुझे बदल दिया है और इसका एक बड़ा हिस्सा उनकी वजह से है. इसके लिए शुक्रिया कहना भी कम है. शुक्रिया भाई. यह मेरे पास रहेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










