Border 2 Collection Day 6: कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद सनी देओल की फिल्म का तूफान, 230 करोड़ के पार, शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड टूटा

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jan 2026 8:03 AM

विज्ञापन

बॉर्डर 2 का छठे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Collection Day 6: फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई थोड़ी कम हुई है, लेकिन फिर भी इसने शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आइए आपको बताते हैं कि छठे दिन कितनी कमाई हुई.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की. लॉन्ग वीकेंड का फायदा फिल्म को मिला और इसने चार दिन में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर छह दिन पूरे कर लिए. हर दिन मूवी ने तगड़ी कमाई की है. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में छोड़ी गिरावट देखी गई. आइए आपको डे वाइज कलेक्शन बताते हैं और ये भी बताते हैं कि टोटल कमाई मूवी ने कितनी कर ली.

छठे दिन बॉर्डर 2 ने कितनी कमाई की?

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने भारत में छठे दिन अपने खाते में 13 करोड़ रुपये जोड़े, जिसके बाद इसने टोटल कमाई अब 213 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही फिल्म ने चेन्नई एक्सप्रेस (12.56 करोड़), डंकी(11.56 करोड़), थामा (12.5 करोड़) और प्रेम रत्न धन पायो (12.04 करोड़) के छठे दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

जानें ‘बॉर्डर 2’ का डे वाइज कलेक्शन

  • Border 2 Box Office Collection Day 1: 30 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 2: 36.7 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 3: 54.5 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 4: 59 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 5: 13 करोड़ रुपये

Border 2 Box Office Total Collection: 213 करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनने पर दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा?

‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनने पर दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो में कहा था, भाई, अभी दो मेरी फीलिंग है ना, वह ये है कि जो भगवान दे रहा है, मैं ले रहा हूं. मैं अपने आपको लायक नहीं समझता इसके की मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूं, लेकिन जो भी भगवान दे रहा है, उसका शुक्र है. निर्मल जी सिंह सेखों जी का शुक्र है कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया और परमिशन दी कि मैं उनका किरदार कर सकूं. मैं इसको थोड़ा अलग तरीके से सोचता हूं. वह शायद सबके समझ में ना आए, इसलिए मैं रहने देता हूं.

यह भी पढ़ें- Border 2: थिएटर से जाह्नवी कपूर का रिएक्शन वायरल, वरुण धवन की परफॉर्मेंस पर हुईं फिदा, कहा- आप पर बहुत गर्व है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola