बैंक धोखाधड़ी मामला: AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, केजरीवाल और आतिशी ने बताया राजनीतिक साजिश
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 May 2026 9:43 PM
AAP नेता दीपक सिंगला, फोटो पीटीआई
Bank Fraud Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया. आप नेता पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से जुड़े 150 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले और धन शोधन का आरोप है.
Bank Fraud Case: आप नेता की गिरफ्तारी दिल्ली और गोवा में सिंगला, कई हवाला संचालकों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद की गई है. ईडी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी ने सिंगला का बचाव करते हुए उनकी गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया.
अरविंद केजरीवाल ने छापेमारी की निंदा की
पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत ‘आप’ के वरिष्ठ नेताओं ने इन छापों की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार पर गोवा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. दिल्ली की विश्वास नगर सीट से AAP के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके सिंगला को ईडी ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने के बाद हिरासत में लिया. पिछले दो साल में सिंगला के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है; इससे पहले 2024 में भी उनके यहां छापेमारी हुई थी.
दीपक सिंगला पर क्या है आरोप?
दीपक सिंगला और उनके परिवार पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 150 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है. ईडी का दावा है कि इस कर्ज की रकम को सिंगापुर में फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित किया गया और बाद में इसे अवैध हवाला मार्गों के जरिए वापस भारत लाया गया. एजेंसी के मुताबिक, सिंगला कथित तौर पर दिल्ली से गोवा तक अवैध बैंकिंग माध्यमों के जरिए धन का प्रबंधन कर रहे थे.
भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया, इसलिए सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की गई: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि सिंगला के खिलाफ की गई कार्रवाई पश्चिम बंगाल और पंजाब में ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई जैसी ही है, जिससे साफ है कि बीजेपी में शामिल होने से इनकार करने वाले नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा: दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया कि उन्होंने कुछ गलत किया है, बल्कि इसलिए किया गया क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ काम कर रहे थे और उन्होंने भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया.
आप नेताओं के खिलाफ छापेमारी कर चुनाव डेटा चुराने की हो रही कोशिश: आतिशी
गोवा की पार्टी प्रभारी आतिशी ने आरोप लगाया: आज देश में नीट (देशभर के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अनिवार्य प्रवेश परीक्षा) के पेपर लीक हो रहे हैं, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम रोज बढ़ रहे है और डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का एकमात्र काम विपक्ष के नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कराना है. सिंगला को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह गोवा में भाजपा के खिलाफ संगठन मजबूत कर रहे थे. आतिशी ने यह भी दावा किया कि ‘आप’ कार्यकर्ताओं के यहां छापे मारकर चुनाव का डेटा चुराने की कोशिश की जा रही है, जैसा बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










