Border 2: थिएटर से जाह्नवी कपूर का रिएक्शन वायरल, वरुण धवन की परफॉर्मेंस पर हुईं फिदा, कहा- आप पर बहुत गर्व है

Updated at : 27 Jan 2026 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Varun Dhawan

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की दमदार परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है. जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर वरुण को बधाई देते हुए लिखा कि वह उन पर गर्व करती हैं. ट्रोलिंग के बाद अब निर्माता और निर्देशक भी वरुण के टैलेंट की जमकर सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन

Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. करण जौहर, अथिया शेट्टी, नील नितिन मुकेश जैसे कई सेलेब्स फिल्म की तारीफ कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर का नाम भी जुड़ गया है.

‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की एक्टिंग देख दीवानी हुई जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने थिएटर से ‘बॉर्डर 2’ देखते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और खास तौर पर अपने को-स्टार वरुण धवन की जमकर तारीफ की. जाह्नवी ने लिखा, “आई एम सो प्राउड ऑफ यू वरुण धवन…यू किल्ड इट. गूजबम्प्स. पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. क्या शानदार अनुभव था.”

इन फिल्मों में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ने किया था काम

जाह्नवी और वरुण धवन की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने इससे पहले बवाल और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है.

वरुण धवन के बचाव में आए ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशक अनुराग सिंह

गौरतलब है कि ‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर के बाद वरुण धवन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. कुछ लोगों को उनके आर्मी ऑफिसर वाले किरदार पर शक था. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है. अब खुद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग सिंह वरुण के बचाव में उतर आए हैं. अनुराग ने कहा, “लोग भूल जाते हैं कि यही वरुण स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद बदलापुर जैसे किरदार भी कर चुका है. अक्टूबर में उनका काम मुझे बहुत पसंद आया था और वही वरुण मैं ‘बॉर्डर 2’ में चाहता था. वह बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं और सेट पर आते ही किरदार में ढल गए.”

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी नई बॉक्स ऑफिस किंग, फीके पड़े ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’, बना डाला ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola