Bigg Boss 18 Voting: अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को कैसे करें वोट? जानें ये इजी स्टेप्स

Bigg Boss 18 Voting
Bigg Boss 18 Voting: कलर्स टीवी के चर्चित शो ‘बिग बॉस 18’ का आज फिनाले है, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को विनर बनाना चाहते हैं तो आइए बताते हैं स्टेप्स.
Bigg Boss 18 Voting: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का वो दिन आ गया है, जिसका इंतजार दर्शक 3 महीने से कर रहे हैं यानी कि बिग बॉस 18 फिनाले. आज 19 जनवरी की रात तक इस बात से पर्दा उठ जाएगा कि इस सीजन बिग बॉस की ट्रॉफी का हकदार है कौन. दर्शक अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के सिर विनर का ताज सजते देखना चाहते हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर किन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीता सकते हैं.
बिग बॉस 18 विनर के लिए कैसे करें वोट?
- सबसे पहले अपने iOS या एंड्राइड मोबाइल पर JioCinema ऐप को डाउनलोड करें.
- इसके बाद सामने दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल, आईडी, उम्र और डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य को फिल करें.
- यहां फिर ऐप ओपन करें और ‘बिग बॉस 18’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को एलिमिनेट होने से बचाने के लिए बॉक्स को चुनें.
- यहां वोट करने के बाद सबमिट करें.
दुबारा कब खुलेंगी वोटिंग लाइन?
बिग बॉस की वोटिंग लाइन इस वक्त बंद है, लेकिन शाम को फिनाले से पहले फाइनल कंटेस्टेंट को वोट करने के लिए दुबारा वोटिंग लाइन खुलेंगी. ऐसे में आपके पास अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को एलिमिनेट होने से बचाने और विनर बनाने के लिए एक और मौका है.
इन कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर होगी टक्कर
बिग बॉस 18 फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. इनमें विवियन डीसेना, ईशा सिंह, चुम दरांग, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा का नाम शामिल है. इनके अलावा अबतक शो से शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, वाइल्ड कार्ड एंट्री अदिति मिस्त्री, एलिस कौशिक, एडिन रोज, अरफीन खान, शहजादा धामी, मुस्कान बामने, वायरल भाभी फेम हेमा शर्मा, गुणरत्न सदावर्ते और नायरा बनर्जी घर से बेघर हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










