Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर ने विवियन डीसेना नहीं, इस शख्स के लिए किया वोट, यूजर्स बोले- रजत दलाल का नाम…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिल्पा ने बताया कि वह किसके लिए वोट कर रही है. आज रात बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 18 आज खत्म होने वाला है. आज रात विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा. अक्टूबर 2024 में बिग बॉस 18 शुरू हुआ था, जिसमें दर्शकों को खूब सारा ड्रामा, लड़ाई-झगड़ा, रोमांस, दोस्ती, नफरत सब कुछ देखने को मिला. फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करने में लगे हुए हैं. इस बीच शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि वह करण वीर मेहरा के लिए वोट करेगी. वूंपला ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शिल्पा का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में फोटोग्राफरों ने शिल्पा से फिनाले के बारे में पूछा. इस बारे में शिल्पा ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि वह करण को वोट कर रही है. उन्होंने फोटोग्राफरों से यह भी पूछा कि वे किसे वोट कर रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, करण ही शो जीतने वाले हैं. एक यूजर ने लिखा, ये करणवीर का शो है. एक यूजर ने लिखा, आज रात का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, शिल्पा मैम हमलोग आपके साथ ही करण को वोट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मुझे लगा शिल्पा, रजत दलाल का नाम लेंगी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale: इतने बजे से शुरू होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, जानें प्राइज मनी, टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम से हटा पर्दा?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? KRK ने की भविष्यवाणी, जानिए आप भी नाम

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola