Bigg Boss 18 Winner: कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? KRK ने की भविष्यवाणी, जानिए आप भी नाम

Bigg Boss 18 Vivian Dsena
Bigg Boss 18 Winner: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 अपने ग्रैंड फिनाले के काफी नजदीक पहुंच गया है. शो से श्रुतिका अर्जुन के बाद चाहत पांडे का सफर शो से खत्म हो चुका है.
Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 धीरे-धीरे अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. दर्शक इस सीजन के विनर के बारे में जानने के लिए बेताब है. किसके सिर इस सीजन ताज सजेगा, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है. शो में अभी तक विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और शिल्पा शिरोडकर बचे हैं. श्रुतिका अर्जुन के बाद अब शो से चाहत का पत्ता कट गया है और वह बाहर हो गई है. इस बीच शो के विनर का नाम क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) ने बता दिया है.
कमाल आर खान ने बताया- कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर
क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) ने अपने एक्स पर विनर के नाम से पर्दा हटा दिया है. केआरके के मुताबिक बिग बॉस का विनर विवियन या करणवीर होंगे. उन्होंने लिखा, मैं बहुत ज्यादा हैरान हूं कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अभी तक यकीन नहीं है कि विवियन या करणवीर ट्रॉफी जीतेंगे. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ रिएक्ट नहीं किया है. विनर के नाम से पर्दा ग्रैंड फिनाले के दिन से ही हटेगा. इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.
श्रुतिका अर्जुन के बाद ये शख्स हुआ बिग बॉस 18 से बाहर
बिग बॉस के फैन पेज लाइवफीड अपडेट्स के मुताबिक श्रुतिका अर्जुन के बाद चाहत पांडे घर से बाहर होगी. रजत दलाल बाहर जाने से बच जाएंगे. वहीं, श्रुतिका ने बिग बॉस 18 से बाहर निकलने के बाद इंडिया फोरम से बातचीत में कहा कि, इस हाउस ने मुझे मजबूत बना दिया. मैंने अपनी लाइफ में कभी अकेले ट्रैवल नहीं किया है. मैं 24 घंटे में कभी भी अपने परिवार या अर्जुन के बिना अकेले नहीं रही. और यहां तीन महीने हो गए वह भी बिना फोन के. फिनाले से एक हफ्ता पहले ही मैं घर से बाहर आई हूं. मैंने बहुत मेहनत की. मुझे कोई पछतावा नहीं है और मैं हैप्पी हूं.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान ने करणवीर को शो से बाहर आने का दिया मौका, कहा- घर में तो आपको होना ही नहीं चाहिए
यह भी पढ़ें– Bigg Boss 18: सलमान खान ने सबके सामने लाया चाहत पांडे का ऐसा सच, हो गई एक्ट्रेस की बोलती बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










