Bigg Boss 18: सलमान खान ने सबके सामने लाया चाहत पांडे का ऐसा सच, हो गई एक्ट्रेस की बोलती बंद

Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने ऐसा कुछ सारे कंटेस्टेंट को दिखाया, जिसे देखकर चाहत पांडे की बोलती बंद हो गई. सलमान ने चाहत के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फैमिली वीक में कंटेस्टेंट चाहत पांडे की मां भावना पांडे ने एंट्री ली थी. इस दौरान चाहत की मां ने कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को लेकर कुछ बातें कही थी. भावना ने अविनाश को लड़कीबाज तक कह डाला. ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने चाहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सलमान की बातें सुनकर चाहत कुछ नहीं कह पाती. सलमान कहते हैं कि, चाहत की मां ने कहा कि चाहत को ऐसे लड़के पसंद नहीं है जो उसके आगे पीछे घूमते है. आपकी मां ने आपको कैरेक्टर सर्टिफिकेट दे दिया. हमारी टीम ने कुछ लोगों को फोन किया है और आपको कुछ दिखाना चाहते हैं. सलमान फिर उसे केक के साथ पोज देती हुई चाहत की तसवीर दिखाते हैं. इसमें लिखा होता है कि उनके रिलेशनशिप को पांच साल हो गए. फिर अविनाश, सलमान को बताता है कि उनके शो के सेट पर हर कोई इस बारे में जानता था. इसपर चाहत कहती है ‘अविनाश प्लीज ऐसा मत कर.’ फिर सलमान कहते हैं, ”है तो है, नहीं है तो नहीं.” चाहत इसके बाद कुछ कह नहीं पाती और उसके चेहरे पर घबराहट दिखती है.
यह भी पढ़ें– Bigg Boss 18: शो के बीच में ही चुम दारंग को करणवीर मेहरा ने किया KISS, क्या टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए